Search

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, आठ अगस्त को प्रयागराज आ रहा हूं ...

लोकसभा में नेता प्रतिपक्षराहुल गांधी ने प्रयागराज दौरे से पूर्व एक्स पर पोस्ट कर युवाओं और छात्रों को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा, प्रयागराज का हर छात्र जानता है कि सिस्टम बेईमान हो चुका है. छात्रों की मेहनत में कोई कमी नहीं है. कमी उस सिस्टम की नीयत में है जो उनकी मेहनत का उचित परिणाम नहीं देती.
 
New Delhi  :  राहुल गांधी आठ अगस्त, शनिवार को प्रयागराज(य़ूपी) का दौरा करेंगे. राहुल गांधी ने खुद सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है.  उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, प्रयागराज आ रहा हूं , देश के उस शहर में जहां सबसे ज़्यादा नौजवान तैयारी करते हैं. 

बता दें कि राहुल गांधी द्वारा छात्रों की गूंज नाम से हैशटैग चलाया गया है. इस पर देशभर के परीक्षार्थी छात्रों को एकजुट होने, उनके पक्ष में खड़े होने के लिए आवाज उठाई गयी है. राहुल गांधी ने लिखा, वह आठ अगस्त शाम पांच बजे प्रयागराज के केपी ग्राउंड पहुंच रहे हैं.
 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्षराहुल गांधी ने प्रयागराज दौरे से पूर्व एक्स पर पोस्ट कर युवाओं और छात्रों को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा, प्रयागराज का हर छात्र जानता है कि सिस्टम बेईमान हो चुका है. छात्रों की मेहनत में कोई कमी नहीं है. कमी उस सिस्टम की नीयत में है जो उनकी मेहनत का उचित परिणाम नहीं देती.
 
राहुल गांधी ने अपनी बात रखते हुए देश में पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियां, वर्षों का इंतजार और जवाबदेही का अभाव युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय करार दिया. है.

राहुल गांधी ने कहा कि कोटा में छात्रों ने अपनी आवाज उठाई, देहरादून में भी विरोध हुआ. दिल्ली में सवाल पूछने वाले छात्रों पर लाठियां बरसाई गयी. दावा किया कि आखिरकार एक मंत्री (धर्मेंद्र प्रधान) जाना पड़ा. लिखा कि सरकार जनता की एकजुट आवाज के सामने झुक जाती है, 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही