Search

केरल के वायनाड में राहुल गांधी, प्रियंका का रोड शो और जनसभा, कहा, भाजपा लोकतंत्र का सिर कुचल रही है, हमें डरा नहीं सकती

Wayanad : सांसद सिर्फ एक टैग या पद है. भाजपा मेरा टैग, पद और घर ले सकती है. मुझे जेल में डाल सकती है, लेकिन वे मुझे वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने से नहीं रोक सकती. यह बात कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज केरल के वायनाड में कही. राहुल ने कहा कि उन्हें(मोदी सरकार) लगता है कि वे मेरे घर पुलिस भेजकर मुझे डरा देंगे. कहा कि मुझे खुशी है कि उन्होंने मेरा घर वापस ले लिया. मैं उस घर में रहकर खुश नहीं था.

भाजपा मेरे संघर्ष को समझने में असमर्थ है :  राहुल गांधी 

जान लें कि राहुल गांधी मोदी सरनेम मामले में आपराधिक मानहानि केस में संसद की सदस्यता खो चुके हैं, उसके बाद वह पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड पहुंचे. खबर है कि वायनाड में राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ रोड शो किया. रोड शो के बाद राहुल गांधी ने जनसभा को कर रहे थे.हुल गांधी ने कहा, भाजपा मेरे संघर्ष को समझने में असमर्थ है. वे हैरान है कि उनके विरोधी भयभीत क्यों नहीं होते. वे पुलिस से नहीं डरते

पीएम हर दिन अपना ड्रेसिंग स्टाइल बदल रहे हैं

प्रियंका गांधी ने कहा, राहुल गांधी को एक ऐसा सवाल पूछने के लिए अयोग्य ठहराया गया, जिसका भाजपा जवाब नहीं दे सकी. आरोप लगाया कि भाजपा देश के लोकतंत्र का सिर कुचल रही है. इस क्रम में कहाकि पीएम हर दिन अपना ड्रेसिंग स्टाइल बदल रहे हैं लेकिन आम लोगों की जीवनशैली में कोई बदलाव नहीं आया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp