Search

 
 
 

राहुल गांधी धर्मशाला पहुंचे, संगठन सृजन कार्यक्रम में शामिल हुए, कार्यकर्ताओं को टिप्स दिये

लोकसभा में नेता विपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचे. यहां  राहुल गांधी ने पार्टी की जिला इकाई को सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए आयोजित कार्यशाला में शिरकत की.
 

Shimla :  लोकसभा में नेता विपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचे. यहां राहुल गांधी ने पार्टी की जिला इकाई को सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए आयोजित कार्यशाला में शिरकत की.राहुल गांधी पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना चाहते हैं.   

 

 
कांग्रेस सांसद ने पार्टी के संगठन सृजन  कार्यक्रम के तहत आयोजित  कार्यशाला में जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिय.


कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ और जिला स्तर पर मजबूती है. उन्होंने स्थानीय इकाइयों को ज्यादा सक्रिय, जवाबदेह और जनता से सीधे जुड़ा होने की सलाह दी.   
 

इससे पहले राहुल गांधी के धर्मशाला पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया.  भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद वहां मौजूद थे. सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया.
 

अहम बात यह है कि राहुल पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस संगठन को निचले स्तर से मजबूत करने पर लगातार फोकस कर रहे हैं. इसलिए संगठन सृजन अभियान के तहत देश भर में जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण और संवाद की प्रक्रिया जारी है.


संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान, सोशल मीडिया का उपयोग, युवा और महिला भागीदारी बढ़ाने  को लेकर ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही