Search

सैन फ्रांसिस्को पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट से निकलने में हुई परेशानी

New Delhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवारको अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को पहुंचे. वे चार जून को न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे. इससे पहले राहुल गांधी सैन फ्रांसिस्को में प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ संवाद करेंगे. इसके बाद वह वाशिंगटन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और सांसदों और थिंक टैंक के साथ बैठक करेंगे. राहुल गांधी के अमेरिका के कई शहरों में कार्यक्रम हैं.

जनरल पासपोर्ट होने की वजह से हुई परेशानी

राहुल गांधी को सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर जनरल पासपोर्ट होने की वजह से सामान्य प्रक्रिया के तहत निकलने में करीब डेढ़ घंटा लग गया. राहुल गांधी इस दौरान टी-शर्ट में नजर आए. राहुल गांधी अमेरिका के सप्ताह भर के दौरे में भारतीय अमेरिकियों को भी संबोधित कर सकते हैं. चार जून को न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में शामिल होने के साथ उनकी यात्रा समाप्त होगी. इससे पहले राहुल गांधी को दिल्ली की स्थानीय अदालत में अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी किए जाने के दो दिन बाद रविवार को नया सामान्य पासपोर्ट मिल गया था. वह सोमवार को अमेरिका के लिए रवाना हुए थे. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने संसद सदस्य के रूप में उन्हें जारी राजनयिक पासपोर्ट जमा करने के बाद सामान्य पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था.

लौटाया था राजनयिक पासपोर्ट

राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की एक अदालत की ओर से आपराधिक मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था. इसके बाद राहुल गांधी ने राजनयिक यात्रा दस्तावेज लौटा दिए थे. दिल्ली की अदालत ने राहुल गांधी को 10 वर्ष के बजाय तीन वर्ष के लिए सामान्य पासपोर्ट जारी किए जाने के लिए एनओसी जारी किया था.
इसे भी पढ़ें – रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-the-governor-started-the-mission-life-campaign-by-running-a-signature-campaign-including-3-news/">रामगढ़

: राज्यपाल ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर मिशन लाइफ कैंपेन की शुरूआत की समेत 3 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp