Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात का वीडियो जारी किया, कहा, एक-एक शब्द को ध्यान से सुनिए

NewDelhi : राहुल गांधी ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात वाला 11 मिनट 57 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर आज मंगलवार को शेयर किया है. राहुल 12 दिसंबर को पीड़िता के परिवार से मिले थे. राहुल गांधी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, हाथरस रेप पीड़िता के परिवार के हताशा से भरे एक-एक शब्द को ध्यान से सुनिए और महसूस कीजिए. ये आज भी दहशत में हैं. इनकी स्थिति इस बात की पुष्टि करती है कि दलितों को न्याय मिलना बेहद मुश्किल हो गया है. हम इस परिवार के साथ हैं – इनके घर का रिलोकेशन करेंगे और हर जरूरी सहायता देंगे.  

चार साल बाद भी उसके परिवार को न्याय का इंतजार है

राहुल द्वारा जारी वीडियो में कहा गया है कि 14 सितंबर 2020 को चार उच्च जातियों के पुरुषों ने 19 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया था. दो सप्ताह बाद 28 सितंबर को दिल्ली में युवती की मौत हो गयी थी. उसी रात 2.30 बजे उस युवती के परिवार की सहमति के बिना उत्तर प्रदेश पुलिस ने जबरदस्ती उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया. चार साल बाद भी उसके परिवार को न्याय का इंतजार है, शक्तिशाली लोगों की रक्षा करने वाले सिस्टम से.

यह सब नहीं होता तो मैं बेटी की शादी कर देती

वीडियो में युवती की मां ने कहते सुनाई दे रही है... यह सब नहीं होता तो मैं बेटी की शादी कर देती, हम लोगों को बहुत टॉर्चर किया गया. उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि उन्होंने हमारे परिवार को नौकरी दी है, घर दिया है, लेकिन ऐसा कुछ भी है नहीं. अगर वे इतने देने वाले होते तो पिछले 4 साल से हम जेल जैसी जिंदगी नहीं जी रहे होते.

आरोपी छूट कर आ गये हैं, गांव में घूम रहे हैं.

परिवार ने राहुल गांधी से कहा, आरोपी छूट कर आ गये हैं, गांव में घूम रहे हैं. एक ही जेल गया है. बाकी तीन को बरी कर दिया गया है. परिवार ने कहा, साल 2022 में कोर्ट ने घर और नौकरी देने का आदेश दिया था वो भी अब तक नहीं मिला. परिवार ने राहुल गांधी को बताया कि यहां पर SC जाति के चार घर हैं. दलितों के लिए कोई उम्मीद ही नहीं है. परिवार ने राहुल गांधी से से कहा हमें सिर्फ आप से उम्मीद है. निर्भया के समय पूरे देश ने समर्थन किया था. उस समय देश में कांग्रेस की सरकार थी. इस वजह से उन्हें न्याय मिला, लेकिन इस देश में भी भाजपा की सरकार है. हम दलित,छोटी जाति से हैं इस वजह से हमें न्याय नहीं मिल रहा है. हमें सिर्फ आप से ही उम्मीद है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही