Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने कहा, भाजपा शोर बहुत मचाती  है, लेकिन उसमें संविधान बदलने का साहस नहीं है...

Advertisement
Advertisement
Mumbai : अगर भारत मोहब्बत का देश है, तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है? हम कहते हैं कि भाजपा नफरत फैलाती है, लेकिन इस नफरत का कोई आधार होना चाहिए. इस देश में हर दिन गरीबों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के खिलाफ अन्याय हो रहा है. यह बात राहुल गांधी ने मुंबई में कही. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

मणिभवन से न्याय संकल्प पदयात्रा निकाली गयी

राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन अवसर पर आज रविवार सुबह दक्षिण मुंबई में महात्मा गांधी के घर मणिभवन से न्याय संकल्प पदयात्रा निकाली गयी. यात्रा में प्रियंका गांधी, महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी सहित अन्य शामिल हुए.  राहुल गांधी ने दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी शोर बहुत मचाती  है, लेकिन उसमें संविधान को बदलने का साहस नहीं है. राहुल ने यह भी कहा कि सच्चाई और देश की जनता उनके साथ है. भाजपा सांसद अनंतकुमार हेगड़े ने हाल में कहा था कि उनकी पार्टी को संविधान में संशोधन करने के लिए और कांग्रेस द्वारा इसमें जोड़ी गयी अनावश्यक चीजों को हटाने के लिए’ संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी.

अगस्त क्रांति मैदान से ही 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था

भाजपा ने हेगड़े की टिप्पणियों से पैदा हुए विवाद को शांत करने की कवायद में इसे उनका निजी विचार  बताया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा था.  राहुल गांधी मुंबई में महात्मा गांधी के आवास मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक ‘न्याय संकल्प पदयात्रा करने के बाद यहां एक सभा को संबोधित कर रहे थे. अगस्त क्रांति मैदान में ही ब्रिटिश राज से आजादी के लिए भारत के संघर्ष के दौरान 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था.  उन्होंने कहा, भाजपा बहुत शोर मचाती है लेकिन उसमें संविधान को बदलने का साहस नहीं है.

मौजूदा लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं, बल्कि दो अभिव्यक्तियों के बीच है

वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल ने कहा कि मौजूदा लड़ाई केवल भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं बल्कि दो अभिव्यक्तियों के बीच है. उन्होंने कहा, कोई सोचता है कि देश एक केंद्र से चलना चाहिए, जहां एक व्यक्ति के पास सारा ज्ञान है, इसके विपरीत, हम सोचते हैं कि शक्ति का विकेंद्रीकरण होना चाहिए और लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए.  राहुल ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के पास आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) की डिग्री है तो इसका यह मतलब नहीं है कि उसके पास किसी किसान के मुकाबले ज्यादा ज्ञान है. लेकिन भाजपा इस तरह काम नहीं करती है.

मोदी और आरएसएस की सोच है कि सिर्फ एक व्यक्ति के पास ज्ञान है

कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सोच है कि सिर्फ एक व्यक्ति के पास ज्ञान है...किसान, मजदूर और बेरोजगार युवाओं को कोई ज्ञान नहीं है.  इससे पहले शनिवार को कांग्रेस सांसद ने मध्य मुंबई में डॉ. भीमराव आंबेडकर के स्मारक `चैत्यभूमि` पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर और संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी 63 दिवसीय `भारत जोड़ो न्याय यात्रा` का समापन किया. यह यात्रा 14 जनवरी को संघर्षग्रस्त मणिपुर से शुरू हुई थी.

मैंने हर वर्ग के साथ हो रहे अन्याय और उत्पीड़न को करीब से जाना  

हालांकि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन शनिवार को विधिवत हो गया था. राहुल ने कहा था कि न्याय यात्रा का आज समापन है, लेकिन यह अंत नहीं, न्याय की लड़ाई का आरंभ है. राहुल  ने कहा कि यात्रा के क्रम में मैंने हर वर्ग के साथ हो रहे भयंकर अन्याय और उत्पीड़न को बहुत करीब से जाना और समझा है. राहुल के अनुसार इस यात्रा से उनका विश्वास दृढ़ हुआ कि देश की पहली ज़रूरत न्याय है. कहा कि हर वर्ग को समर्पित कांग्रेस के पांच न्याय(कार्यक्रम) संकटकाल से गुजर रहे भारत की संजीवनी है.

कांग्रेस जनता के जीवन से जुड़े ज़मीनी मुद्दों को लेकर चुनाव में जायेगी

लोकसभा चुनाव की तिथि की घोषणा को लेकर कहा कि राहुल ने कहा कि कांग्रेस जनता के जीवन से जुड़े ज़मीनी मुद्दों को लेकर चुनाव में जायेगी. चुनावी अभियान युवाओं को रोज़गार, महिलाओं को अधिकार, किसानों को सही दाम, श्रमिकों को सम्मान और वंचितों को हिस्सेदारी की गारंटी को समर्पित रहेगा. राहुल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं, अब चैन से तभी बैठना, जब अन्याय का पर्याय बन चुकी इस सरकार(मोदी) को उखाड़ कर फेंक देना. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही