Search

राहुल गांधी ने कहा, सशक्त महिलाएं भारत की तकदीर बदल देंगी...तीन में से सिर्फ एक महिला के हाथ में रोजगार क्यों?

 New Delhi :  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की नारी न्याय गारंटी का उल्लेख करते हुए कहा कि 50 प्रतिशत सरकारी पदों पर महिलाओं की भर्ती से देश की हर महिला सशक्त होगी. कहा कि सशक्त महिलाएं भारत की तकदीर बदल देंगी. राहुल गांधी ने आज शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया,                 ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें  

10 सरकारी नौकरियों में से बस एक पद पर महिला क्यों है?

आज भी 3 में से सिर्फ एक महिला के हाथ में रोजगार क्यों है? 10 सरकारी नौकरियों में से बस एक पद पर महिला क्यों है?" उन्होंने सवाल किया, क्या भारत में महिलाओं की आबादी 50 प्रतिशत नहीं है? क्या उच्च माध्यमिक और उच्च शिक्षा तक महिलाओं की मौजूदगी 50 प्रतिशत नहीं है? अगर है तो फिर सिस्टम में उनकी हिस्सेदारी इतनी कम क्यों? उन्होंने कहा, "कांग्रेस चाहती है-आधी आबादी, पूरा हक , हम समझते हैं कि महिलाओं की क्षमता का पूरा उपयोग तभी होगा जब देश को चलाने वाली सरकार में महिलाओं का बराबर योगदान होगा

हम संसद और विधानसभा में  महिला आरक्षण तुरंत लागू करने के पक्ष में हैं

राहुल गांधी ने कहा, "इसलिए कांग्रेस ने फैसला किया है कि सभी नयी सरकारी नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी जायें. हम संसद और विधानसभा में भी महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने के पक्ष में हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षित आय, सुरक्षित भविष्य, स्थिरता और आत्मसम्मान से भरी महिलाएं सही मायने में समाज की शक्ति बनेंगी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा, 50 प्रतिशत सरकारी पदों पर महिलाओं की भर्ती से देश की हर महिला सशक्त होगी और सशक्त महिलाएं भारत की तकदीर बदल देंगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//