Search

 
 
 

राहुल गांधी ने कहा, सरकार CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही है, दिल्ली को किला बना दिया गया है

National News : राहुल गांधी ने  कहा. ट्रेनों- बसों को रोका जा रहा है. सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है. पुलिस वाले भी परे्शान है. 50 फीसदी पुलिस वाले हमारे साथ हैं. दिल्ली पुलिस, CRPF, ITBP के  लोग भी परेशान हैं कि युवाओं को क्यों पीटा जा रहा है.
 
प्रेस कांफ्रेस में बोलते राहुल गांधी

Lagatar Desk

राहुल गांधी ने आज प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि  सरकार CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही है. वो इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे है. वोट चोरी को लेकर हमारा आंदोलन 4-5 दिनों से चल रहा है. दिल्ली को जेल बना दिया गया है. लोगों को रोका जा रहा है. 

 

 

 

राहुल गांधी ने  कहा. ट्रेनों- बसों को रोका जा रहा है. सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है. पुलिस वाले भी परे्शान है. 50 फीसदी पुलिस वाले हमारे साथ हैं. दिल्ली पुलिस, CRPF, ITBP के लोग भी परेशान हैं कि युवाओं को क्यों पीटा जा रहा है.  

 

 

राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार के 200 अधिकारी हमारे (विपक्ष) के संपर्क में हैं. वे हमें सारी जानकारी दे रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा, उन्होंने और कांग्रेसअध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CJI जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा था. लेकिन उन्होंने मिलने से मना कर दिया. 

 


राहुल गांधी के कहा कि CJI ने  उन्हें याचिका दायर करने को कहा. राहुल गांधी ने जानकारी दी कि आज वे और INDIAअलायंस के सांसद सुप्रीम कोर्ट में  तीन बजे याचिका दायर करेंगे. 

 

 
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमलावर होते हुए कहा कि उनकी नींद उड़ गयी है. राहुल ने कहा कि वे वही सवाल पूछ रहे हैं जो उनसे दो चुनाव आयुक्तों ने पूछे थे.

 


राहुल गांधी ने पूछा कि  ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे? आपकी नींद उड़ गयी है.  हम आपको बख्शेंगे नहीं. हमें आपके अतीत और आपके भ्रष्टाचार के बारे में पता है, और हम इंतज़ार कर रहे हैं.

 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही