Search

 
 
 

राहुल गांधी ने कहा, मुझे संसद में बोलने नहीं दिया गया, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक चर्चा नहीं, मोदी माफी मांगें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज शुक्रवार को कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान परीक्षा पेपर लीक की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा नहीं देते और प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में विरोध कर रहे छात्रों पर  पुलिस बर्बरता के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक सरकार के साथ कोई बातचीत नहीं होगी.
 

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज शुक्रवार को कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान परीक्षा पेपर लीक की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा नहीं देते और प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में विरोध कर रहे छात्रों पर  पुलिस बर्बरता के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक सरकार के साथ कोई बातचीत नहीं होगी.

 

 


इस क्रम में राहुल गांधी ने पार्टी की तीन मांग गिनाई. उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को भ्रष्ट शिक्षा मंत्री करार देते हुए कहा, पीएम उनसे  इस्तीफा  लें. छात्रों को पीटने वालों पर कार्रवाई  की जाये. राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माफी मांगें.   

 


राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में  यह कहते हुए दावा किया कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया गया. श्री गांधी ने कहा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू  ने लोकसभा में बयान दिया और कांग्रेस सांसदों से चर्चा शुरू करने को कहा.

 


राहुल गांधी  ने कहा कि जब भी किसी का नाम लिया जाता है, तो उस व्यक्ति से जवाब देने के लिए कहना सामान्य बात है. राहुल ने आरोप लगाया कि जब वे रिजिजू को जवाब देने के लिए खडे हुए तो उन्हें बोलने नहीं दिया गया और मेरा माइक बंद कर दिया गया. बता दें कि पेपर लीक, छात्रों के विरोध-प्रदर्श, छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई आदि मुद्दों को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच लगातार गतिरोध कायम है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही