Search

 
 
 

कन्याकुमारी में बोले राहुल गांधी, भाजपा-आरएसएस द्रविड़ विचारधारा से नफरत करते हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेआज सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के समक्ष समर्पण कर चुका है. आरएसएस द्रविड़ विचारधारा से नफरत करता है. वह तमिलनाडु पर शासन करना चाहता है.
 

Chennai :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेआज सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के समक्ष समर्पण कर चुका है. आरएसएस द्रविड़ विचारधारा से नफरत करता है. वह तमिलनाडु पर शासन करना चाहता है.

 

 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक के जरिए भाजपा तमिलनाडु में प्रवेश करने का प्रयास कर रही है. कहा कि जो पार्टी कभी राज्य के लोगों का प्रतिनिधित्व करती थी, वह अब खोखली हो गयी है. वह भाजपा का एक यंत्र मात्र रह गयी है.  

 

राहुल गांधी ने कन्याकुमारी में आयोजित चुनावी रैली में बोल रहे थे.  दरअसल राहुल गांधी तमिलनाडु में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन के लिए प्रचार करने पहुंचे हैं.

 

उन्होंने भाजपा पर सीधे राज्य की सत्ता पर नियंत्रण करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. कहा कि भाजपा राज्य को दिल्ली से चलाना चाहती है, जबकि राज्य के लोगों को अपनी सरकार खुद चलाने का अधिकार मिलना चाहिए. 


 
 agatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही