Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केरल के कन्नूर में राहुल गांधी ने कहा, भाजपा देश में अशांति पैदा कर रही है... एक राष्ट्र, एक भाषा थोपना चाहती है...

Kannur  : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह देश में अशांति पैदा कर देश के लाखों लोगों को नुकसान पहुंचा रही है. कन्नूर में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि भाजपा देश की विविधता को बदलने का प्रयास कर रही है जबकि कांग्रेस वैचारिक भिन्नता को स्वीकार करती है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संविधान आधुनिक भारत की बुनियाद है

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव देश के आधुनिक इतिहास में संभवत: पहला ऐसा चुनाव होगा जो कि भारत के संविधान और हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे के बारे में होगा. राहुल ने कहा, भाजपा आज भारत में जो करने का प्रयास कर रही है, उसकी कोशिश किसी राजनीतिक दल ने नहीं की. संविधान आधुनिक भारत की बुनियाद है. यह हमारे लोगों को समान अधिकार और समान अवसर देता है. हमारा संविधान देश में विभिन्न संस्थानों द्वारा संरक्षित है. उन्होंने कहा कि नौकरशाही, न्यायपालिका, निर्वाचन आयोग, पुलिस, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और अन्य एजेंसियां संविधान और भारतीय नागरिकों के अधिकारों की संरक्षक मानी जाती हैं.

ईडी और सीबीआई  का राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है 

कांग्रेस नेता ने कहा, इन संस्थानों पर कब्जा कर, ईडी और सीबीआई को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर, भाजपा हमारे देश की मूल प्रकृति को बदलने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस पार्टी और यूडीएफ भारत की विविधता को स्वीकार करते हैं. हम बहु भाषाओं, परंपराओं, अलग-अलग इतिहास और हमारे सभी लोगों के विचारों को स्वीकार करते हैं. लेकिन भाजपा भारत के लोगों पर एक इतिहास, एक राष्ट्र, एक भाषा थोपना चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश की विविधता को बदलने का प्रयास कर रही है और अपना वक्त बर्बाद कर रही है. राहुल ने कहा, पहली बात तो यह है कि इसे (विविधता) कभी नहीं बदला जा सकता.

अशांति लोगों को नुकसान पहुंचा रही है

आप अपना वक्त बर्बाद कर रहे हैं. लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप भारतीय लोगों की ऊर्जा भी बर्बाद कर रहे हैं. आप अशांति पैदा कर रहे हैं और यह अशांति लोगों को नुकसान पहुंचा रही है. वह कन्नूर से चुनाव लड़ रहे केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष के. सुधाकरण और कासरगोड से उम्मीदवार राजमोहन उन्निथन के लिए प्रचार कर रहे थे. केरल में लोकसभा चुनाव के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा और नतीजों की घोषणा चार जून को की जायेगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही