Search

 
 
 

लद्दाख में बोले राहुल गांधी, आरएसएस अपने लोगों को संवैधानिक संस्थानों पर काबिज कर रहा है

 
Leh : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने फिर एक बार आरएसएस-भाजपा पर हमला बोला है. बता दें कि राहुल कल शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे हैं. राहुल लेह में एक कार्यक्रम में युवाओं के बीच थे. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भारत में आजादी को मजबूत करना संवैधानिक है

युवाओं को राहुल गांधी ने भारत को आजादी (1947 ) मिलने की याद दिलाई. इस क्रम में कहा कि संविधान भारत की स्वतंत्रता को मजबूती प्रदान करता है. भारत में आजादी को मजबूत करना संवैधानिक है. कहा कि आप संस्थानों की स्थापना के लिए जिस तरह से संविधान का सहारा लेते है, संस्थान उसी तरह से संविधान के विजन को सपोर्ट करते हैं.

राहुल गांधी का लद्दाख दौरा 25 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है

साथ ही कहा कि लोकसभा और राज्यसभा इन सभी एलिमेंट पर नजर रखते हैं. मोदी सरकार पर आरोप लगाया अब आरएसएस अपने लोगों को संस्थागत ढांचे (संवैधानिक) के अहम स्थानों पर काबिज कर रही है. बता दें कि 5 अगस्त 2019 को Article 370 और 35 (ए) को हटाने और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किये जाने के बाद राहुल गांधी पहली बार लद्दाख आये हैं. इससे पूर्व पार्टी सूत्रों ने जानकारी दी कि राहुल गांधी का लद्दाख दौरा 25 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है.

20 अगस्त को पैंगोंग झील पर  पिता  राजीव गांधी का जन्मदिन मनायेंगे

बताया कि राहुल गांधी 20 अगस्त को पैंगोंग झील पर अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनायेंगे. वह कारगिल मेमोरियल भी जायेंगे. महत्वपूर्ण बात यह कि राहुल गांधी 25 अगस्त को 30 सदस्यीय लद्दाख ऑटानोमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल (LAHDC)-कारगिल चुनाव की बैठक में शामिल होंगे. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का 10 सितंबर को होने वाले कारगिल परिषद चुनावों के लिए भाजपा के खिलाफ गठबंधन है. राहुल गांधी ने इस साल की शुरुआत में दो बार श्रीनगर और जम्मू गये थे. हालांकि वह लद्दाख नहीं गये थे. बता दें कि जनवरी में भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में राहुल ने जम्मू और श्रीनगर का दौरा किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही