Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कहा, भारत में विपक्ष संघर्ष कर रहा है, संस्थानों पर भाजपा का कब्जा है

Wahington : जब मैंने 2004 में राजनीति शुरू की थी, तो कभी भी नहीं सोचा था कि देश में कभी ऐसा देखूंगा, जो अभी हो रहा है. मैं शायद भारत में मानहानि के मामले में सबसे ज्यादा सजा पाने वाला व्यक्ति हूं. मैंने कभी सोचा नहीं था कि कभी ऐसा कुछ होगा. मैंने अपना परिचय सुना. इसमें मुझे पूर्व सांसद कहा गया. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में बोल रहे थे. जान लें कि राहुल गांधी अभी अमेरिका के दौरे पर हैं. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मुझे लगता है कि अब मेरे पास बड़ा अवसर है

राहुल ने लोकसभा सदस्यता रद्द होने को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि अब मेरे पास बड़ा अवसर है. शायद यह उस अवसर से बड़ा है. जो मुझे संसद में बैठकर मिलता. सदस्यता रद्द होने को कहा ड्रामा करार देते हुए कहा कि यह 6 माह पहले शुरू हुआ था. राहुल ने फिर आरोप लगाया कि भारत में विपक्षी दल संघर्ष कर रहे हैं. संस्थानों पर भाजपा का कब्जा है. हम इससे लोकतांत्रिक तरीके से लड़ रहे हैं. राहुल ने कहा कि जब हमने देखा कि कोई भी संस्थान हमारी मदद नहीं कर रहा है, तब हम सड़कों पर (भारत जोड़ो यात्रा) गये.

देखना चाहता हूं कि कौन मुझपर ग्रेनेड फेंकेगा

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि प्रशासन ने मुझसे कहा कि देखो अगर आप कश्मीर जाओगे और चार दिन पैदल चलोगे तो हो सकता है कि तुम मारे जाओ. लेकिन मैंने उनसे कहा कि ऐसा हो जाने दो. मैं देखना चाहता हूं कि कौन मुझपर ग्रेनेड फेंकेगा. यह सुन कर सुरक्षाकर्मी, प्रशासन के लोग मुझे देख रहे थे और मुझे उनका चेहरा देखकर ऐसा लगा कि वे समझ नहीं पाये कि मैं क्या कह रहा हूं?

मोदी भगवान को भी ब्रह्मांड के बारे में समझा सकते हैं

राहुल गांधी ने बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों को संबोधित करते हुए नये संसद भवन, भारत में मुस्लिमों पर अत्याचार, एजेंसियों के इस्तेमाल समेत तमाम मुद्दों पर बात रखी थी. राहुल ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि उन्हें सब के बारे में सबकुछ पता है. मोदी जी भगवान को भी ब्रह्मांड के बारे में समझा सकते हैं.

मानहानि के मामले में मिली  है 2 साल की सजा

राहुल गांधी को मोदी सरनेम मानहानि मामले में सूरत कोर्ट ने दोषी करार दिया था. कोर्ट ने राहुल को 2 साल की सजा सुनाई. इसके बाद राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द हो गयी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही