Search

 
 
 

पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर राहुल का निशाना- ‘मेरी चुनौती कायम है वो खुली बहस करें’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीआरपीएफ़ को टैग करते हुए लिखा है, "आपके चेहरे ने सब कुछ बता दिया. आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं है. उन्होंने हमें नक्सली कहा."
 

Lagatar Desk: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीआरपीएफ़ को टैग करते हुए लिखा है, "आपके चेहरे ने सब कुछ बता दिया. आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं है. उन्होंने हमें नक्सली कहा." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिवाली के दिन छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ़ के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि नक्सली ख़त्म हो गए हैं, लेकिन ख़तरा अभी टला नहीं है.

 

प्रधानमंत्री ने कहा, "जंगलों से हथियारबंद नक्सली तो मिट गए, लेकिन दिमाग़ी नक्सलियों ने कई संगठनों पर क़ब्ज़ा कर रखा है. ये आज देश के संविधान और लोकतंत्र के ख़िलाफ़ लोगों को उकसा रहे हैं." पीएम मोदी ने कहा, "ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं. इन 'दिमागी नक्सलियों' ने कई राजनीतिक दलों और अलग-अलग संगठनों में भी पैठ बना ली है। हमें इनकी पहचान करनी होगी, इन्हें हराना होगा और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी."

 

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "अभी भी मेरी चुनौती क़ायम है. वो मुझसे बहस करें." राहुल गांधी ने दावा किया कि उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी. गौरतलब है कि राहुल गांधी ने इसी महीने के पहले हफ्ते में दो बार पीएम मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है. हालांकि प्रधानमंत्री का इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, पर भाजपा के कई नेताओं ने बहस की चुनौती पर टिप्पणियां जाहिर की हैं, 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही