Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना संकट पर राहुल गांधी का तंज, वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ PM भी गायब

NewDelhi : पूरे देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने कहर बरपा रखा है.  कोविड से हो रही मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है.  इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बरसे हैं, उन्होंने कहा कि वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ PM भी गायब हैं. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ PM भी गायब हैं. बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर GST और यहां-वहां PM के फोटो.

इससे पूर्व राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया, बार-बार दुखद समाचार आते जा रहे हैं. बुनियादी समस्याए अभी तक सुलझाई नहीं गयी हैं. इस महामारी में केंद्र सरकार की क्रूरता को हमारे देशवासी कब तक झेलेंगे?  जिनकी जवाबदेही है, वे कहीं छुपे बैठे हैं.

 

गुरुवार को देश में कोविड-19 के 3,62,727 नये मामले

बता दें, कोरोना संकट के बीच वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं की लगातार किल्लत देखने को मिल रही है.  गुरुवार को देश में एक दिन में कोविड-19 के 3,62,727 नये मामले सामने आये, 4120 लोगों की मौत हुई. देश संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,37,03,665 पहुंच गयी है. इस वायरस से अभी तक 2,58,317 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा  37,10,525 लोगों का इलाज चल रहा है.

मोदी की विशाल रैलियों को लेकर भी राहुल गांधी ने तंज कसा था

जान लें कि राहुल गांधी बीते कई दिनों से पीएम नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर हैं.  कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की विशाल रैलियों को लेकर भी राहुल गांधी ने तंज कसा था.  बुधवार को सोनिया गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक लगाने की मांग की थी. इसके तहत नया संसद भवन और पीएम आवास आदि का निर्माण हो रहा है. विपक्षी नेताओं ने मांग की है कि केंद्र सरकार को कोरोना काल में इस प्रोजेक्ट पर रोक लगाकर वैक्सीन की सप्लाई और अस्पतालों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर खर्च बढ़ाना चाहिए.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही