Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने छात्रा की आत्महत्या पर कहा, भाजपा रिश्तेदार समिति और भाजपा ने मिलकर तेलंगाना को बर्बाद कर दिया

Advertisement
Advertisement
 New Delhi : भाजपा रिश्तेदार समिति ( KCR की पार्टी BRS) और भाजपा ने मिल कर तेलंगाना राज्य़ को तबाह कर दिया है. तेलंगाना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली एक युवती की कथित आत्महत्या को लेकर शनिवार को राहुल गांधी ने प्रदेश की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार पर हल्ला बोला. साथ ही राहुल ने भाजपा को भी लपेटा. बता दें कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही 23 वर्षीय युवती द्वारा हैदराबाद के अशोक नगर स्थित अपने छात्रावास के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या किये जाने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया.                          ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
 

तेलंगाना के युवा वर्तमान में बेरोजगारी के कारण पूरी तरह से टूट चुके हैं

इस घटना को लेकर राहुल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर आज पोस्ट किया, कल हैदराबाद में एक छात्रा की आत्महत्या का समाचार अत्यंत दुखद है. यह आत्महत्या नहीं, हत्या है युवाओं के सपनों की, उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं की. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि तेलंगाना के युवा वर्तमान में बेरोजगारी के कारण पूरी तरह से टूट चुके हैं. आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में अक्षम भाजपा रिश्तेदार समिति (बीआरएस) का सरकार और भाजपा ने मिलकर राज्य को बर्बाद कर दिया है.

कांग्रेस की सरकार राज्य में  जॉब  कैलेंडर जारी करेगी

राहुल ने तेलंगाना के CM के चंद्रशेखर राव(KCR ) पर हमलावर होते हुए कहा, राज्य में कांग्रेस की सरकार आयेगी को वह जॉब कैलेंडर जारी करेगी. एक माह में यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की तर्ज पर टीएसपीएससी (तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग) का पुनर्गठन किया जायेगा. एक साल के अंदर दो लाख खाली सरकारी पदों को भरा जायेगा. राहुल ने यह गारंटी दी. इत क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट किया, तेलंगाना में 23 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या से स्तब्ध और दुखी हूं.

हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं

छात्रा ने कथित तौर पर राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं में बार-बार स्थगन और अनियमितताओं के कारण अपना जीवन समाप्त करने के लिए कठोर कदम उठाया. दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं. खड़गे ने कहा, परीक्षा को लेकर बीआरएस सरकार की उदासीनता के कारण तेलंगाना में हजारों युवा अभ्यर्थी निराश हैं. कहा कि तेलंगाना के युवा भ्रष्ट, अयोग्य और अक्षम बीआरएस सरकार को जवाबदेह ठहरा मान रहे हैं. वे इसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेंगे. जान लें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को 119 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जायेंगे.  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही