Search

 
 
 

राहुल गांधी ने राफेल डील में बिचौलिया होने के फ्रांसीसी मीडिया के दावे पर कहा, कर्म किये कराये का बहीखाता, इससे कोई बच नहीं सकता

 
NewDelhi : व्यक्ति जो कर्म करता है, उसका फल सामने आ जाता है और इससे कोई बच नहीं सकता. कर्म किये कराये का बहीखाता और इससे कोई बच नहीं सकता. राहुल गांधी ने यह ट्वीट आज मंगलवार को  राफेल सौदे में कथित रूप से बिचौलिये को भुगतान किये जाने की खबर पर किया है. बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे में एक बिचौलिये को 11 लाख यूरो (करीब 9.5 करोड़ रुपये) का भुगतान किये जाने के दावे संबंधी फ्रांसीसी मीडिया की एक खबर को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि व्यक्ति जो कर्म करता है उसका फल सामने आ जाता है और इससे कोई बच नहीं सकता. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, कर्म किराये का बहीखाता और इससे कोई बच नहीं सकता. इसे भी पढ़ें : दोपहर">https://english.lagatar.in/afternoon-news-diary-6-april-what-modi-should-say-on-foundation-day-know-how-the-party-with-two-mps-became-the-largest-party-in-the-country-besides-bengal-elections-corona-and-12-other-news-of-jh/46025/">दोपहर

की न्यूज डायरी ।। 6 अप्रैल ।। स्थापना दिवस पर क्या बोलें मोदी, जानिये दो सांसद वाली पार्टी कैसे बनी देश की सबसे बड़ी पार्टी, इसके अलावा बंगाल चुनाव, कोरोना और झारखंड की 12 अन्य खबरें

दसॉल्ट ने  बिचौलिये को 11 लाख यूरो का कथित तौर पर भुगतान किया  

बता दें कि फ्रांसीसी समाचार पोर्टल मीडिया पार्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि फ्रांसीसी भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी (एएफए) ने खुलासा किया है कि राफेल की निर्माता कंपनी दसॉल्ट ने एक बिचौलिये को 11 लाख यूरो का कथित तौर पर भुगतान किया था. कांग्रेस ने इस खबर का का हवाला देते हुए सोमवार को इस मामले में निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की थी . उसके जवाब में भाजपा ने आरोपों को पूरी तरह निराधार करार देते हुए आरोप लगाया था कि मुख्य विपक्षी पार्टी(कांग्रेस) सुरक्षा बलों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला संवाददाताओं से कहा कि फ्रांस के एक समाचार पोर्टल ने अपने नये खुलासे से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के इस रुख को सही साबित किया है कि राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है. इसका जवाब देते हुए  केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं तथा सुप्रीम कोर्य ने भी इस मामले की जांच कराने संबंधी मांग खारिज कर  दी थी.  कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने इसमें कुछ गलत नहीं पाया था. https://english.lagatar.in/up-police-leaves-for-banda-jail-regarding-mafia-mla-mukhtar-ansari/45933/

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही