Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने कहा, हमारी लड़ाई नफरत भरी आसुरी शक्ति के खिलाफ

 New Delhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने शक्ति वाले बयान पर पैदा राजनीतिक विवाद की पृष्ठभूमि में आज गुरुवार को कहा कि उनकी लड़ाई नफरत भरी आसुरी शक्ति’ के खिलाफ है. उन्होंने यहां कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, हमारी आसुरी शक्ति से लड़ाई हो रही है. नफरत भरी आसुरी शक्ति. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

यह सही है कि राजा की आत्मा ईवीएम में है...

राहुल गांधी ने रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के अवसर पर मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित एक रैली में कहा था, ‘हिन्दू धर्म में शक्ति शब्द होता है. हम शक्ति से लड़ रहे हैं...एक शक्ति से लड़ रहे हैं. अब सवाल उठता है कि वह शक्ति क्या है? जैसे किसी ने यहां कहा कि राजा की आत्मा ईवीएम में है. सही है...सही है कि राजा की आत्मा ईवीएम में है... हिंदुस्तान की हर संस्था में है. ईडी में है, सीबीआई में है, आयकर विभाग में है. इसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर मुंबई की रैली में शक्ति’ के विनाश का बिगुल फूंकने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके लिए हर मां-बेटी शक्ति’ का स्वरूप है और वह उनके लिए अपनी जान की बाजी लगा देंगे.

भाजपा ने आसुरी शक्तिवाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा  

राहुल गांधी के आसुरी शक्तिवाले बयान पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि चुनाव के सात चरण होते हैं लेकिन तीन चरण मंदी के होते हैं. पहले मीडिया को दोष दो, फिर चुनाव आयोग को दोष दो, फिर लोगों को दोष दोय  लेकिन ऐसा लगता है जैसे काग्रेस ने इस मंदी को आगे बढ़ा दिया है. लोगों को गाली देना शुरू कर दिया है. कृपया राहुल गांधी को बतायें, जब आप आसुरी कहते हैं, तो क्या आप खुद को देवी शक्ति मानते हैं और 140 करोड़ लोगों को आसुरी कहते हैं? [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही