Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने कहा, हमारी यात्रा भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ, मीडिया विपक्ष के साथ नहीं

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo yatra) के तीसरे दिन आज राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा और संघ को कटघरे में खड़ा किया. राहुल गांधी ने कहा भाजपा और संघ की विचारधारा नफरत फैलाने वाली है. कहा कि हमारी यात्रा भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ है. बता दें कि कांग्रेस देशभर में 3570 किमी लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है. राहुल गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस का सदस्य होने के नाते इस यात्रा में शामिल हूं. यात्रा भारत को जोड़ने के लिए है. अगर इसका फायदा कांग्रेस को भी होता है, तो ठीक है. इसे भी पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-satya-pal-malik-said-modi-government-is-arrogant-i-walk-with-resignation-in-my-pocket/">राज्यपाल

सत्यपाल मलिक ने कहा, मोदी सरकार घमंडी, जेब में इस्तीफा लेकर चलता हूं, अग्निपथ योजना वापस हो

भाजपा ने देश की सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है  

राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश की सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है. वे संस्थाओं पर दबाव डाल रहे हैं. आपको पता है कि वे कैसे काम कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि हम सिर्फ किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं लड़ रहे हैं, हम सभी संस्थाओं से लड़ रहे हैं. उनका आरोप था कि मीडिया विपक्ष के साथ नहीं है. साथ ही राहुल गांधी ने कहा, बहुत सारे लोग लड़ाई नहीं लड़ना चाहते. उन्हें लगता है कि भाजपा के साथ कहां फंसना? इसे भी पढ़ें :  ब्‍लूमबर्ग">https://lagatar.in/bloomberg-report-claims-shortage-of-weapons-in-indian-army-air-force-navy-reason-is-make-in-india/">ब्‍लूमबर्ग

की रिपोर्ट में दावा, भारतीय थल सेना, वायुसेना, नौसेना में हथ‍ियारों की कमी, मेक इन इंडिया इसकी वजह

मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं, जल्द  पता चल जायेगा

इस क्रम में राहुल गांधी ने कहा, सभी की अपनी राय होती है, भाजपा की राय है, संघ की राय है. उनके विचारों का स्वागत है. हमारे लिए यह यात्रा जनता से जुड़ने का है. राहुल गांधी ने कहा कि जो नुकसान भाजपा की विचारधारा ने जनता को पहुंचाया है, उसकी भरपाई के लिए हमने यात्रा शुरू की है. राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं, जल्द चुनाव होने वाला है. उसमें पता चल जायेगा. जब उनसे पूछा गया कि आप संभावनाओं से इनकार नहीं कर रहे, इस पर उन्होंने कहा कि मैंने फैसला कर लिया है और मैं अपने स्टैंड पर कायम हूं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही