Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने कहा, पेपर लीक उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश भर के युवाओं के लिए अभिशाप बन गया है

Advertisement
Advertisement
पेपर लीक की तीन मुख्य वजहें हैं. बिका हुआ सरकारी तंत्र, निजी प्रिंटिंग प्रेस और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके अधीनस्थ सेवा चयन आयोग.  New Delhi : राहुल गांधी ने कहा है कि पेपर लीक मामला उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश भर के युवाओं के लिए अभिशाप बन गया है. श्री गांधी ने आज मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पिछले सात वर्षों में  70 से अधिक पेपर लीक के मामलों ने 2 करोड़ से अधिक छात्रों का सपना तोड़ा है. कहा कि इससे न सिर्फ छात्रों के भविष्य निर्माण के कीमती वर्ष बर्बाद हो रहे हैं, बल्कि उनके परिवारों पर भी आर्थिक और मानसिक बोझ पड़ रहा है.                                                               ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

युवाओं का भविष्य INDIA गठबंधन की प्राथमिकता है

राहुल गांधी ने कहा कि लापरवाह सरकार, भ्रष्ट अधिकारी, नकल माफिया और निजी प्रिंटिंग प्रेसों का आपराधिक गठजोड़  खत्म कर हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की ज़रूरत है. राहुल का कहना था कि जब उन्होंने छात्रों से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि पेपर लीक की तीन मुख्य वजहें हैं. बिका हुआ सरकारी तंत्र, निजी प्रिंटिंग प्रेस और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके अधीनस्थ सेवा चयन आयोग. राहुल ने कहा कि सभी लोगों से मिले सुझावों को मिला कर कांग्रेस युवाओं की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एक ठोस और फूलप्रूफ प्लान तैयार कर रही है. बहुत जल्द हम आपके सामने अपना विजन रखेंगे. हम छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे. कहा कि युवाओं का भविष्य INDIA गठबंधन की प्राथमिकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही