Search

 
 
 

राहुल गांधी ने कहा, 29 अप्रैल के बाद पेट्रोल, डीजल सब महंगे हो जायेंगे, सरकार का इनकार

राहुल गांधी ने लिखा कि जब तेल सस्ता था तब मोदी सरकार ने अपना मुनाफा रखा. अब महंगा है तो बोझ आप पर डालेगी. जनता को बस महंगाई की मार झेलनी है.
 

NewDelhi : लोकसभा में नेता प्रतिरक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 29 अप्रैल के बाद देखिए, पेट्रोल, डीजल सब महंगे हो जायेंगे.

 

 

राहुल गांधी ने लिखा कि जब तेल सस्ता था तब मोदी सरकार ने अपना मुनाफा रखा. अब महंगा है तो बोझ आप पर डालेगी. जनता को बस महंगाई की मार झेलनी है.

 

बता दें कि देश में कल 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव समाप्त हो रहे हैं.  ऐसे में सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगी हैं कि चुनाव खत्म होते ही सरकार  पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ा देगी.

 

लेकिन इन अटकलों को केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया है. कहा है कि चुनाव समाप्त होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी की योजना नहीं है.  
 


पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. अफवाहें फैलाने वालों पर चिंता जताते हुए मंत्रालय ने दाम बढाने की खबरों को  भ्रामक करार दिया है. 


 
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा का कहना है कि देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. इसकी कीमतें नहीं बढ़ रही हैं.

 

उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर लोग अफवाहों के कारण घबराकर पेट्रोल-डीजल की अतिरिक्त खरीदारी कर रहे हैं.    

 

सुजाता शर्मा ने यह भी बताया कि तेल कंपनियां पेट्रोल पर लगभग 20 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर लगभग 10 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठा रही हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही