Search

 
 
 

राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी राष्ट्रवादी नहीं हैं…आज वायनाड में आम जन से मुलाकात करेंगे…

 
New Delhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड दौरे के दूसरे दिन आज रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र में आम जन से मुलाकात करेंगे. खबर है कि शाम के समय कोझिकोड जिल के कोडानचेरी में सामुदायिक विकलांगता प्रबधन केंद्र की आधारशिला रखेंगे. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके बाद दिल्ली लौट जायेंगे. वायनाड के कलपेट्टा में कांग्रेस नेताओं ने कल शनिवार को राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया था.

मणिपुर के मुद्दे पर बात करते हुए हंस रहे थे

राहुल गांधी ने कल वायनाड के कलपेट्टा में आयोजित जनसभा में कहा कि पीएम मोदी राष्ट्रवादी नहीं है. कहा कि संसद में मणिपुर के मुद्दे पर बात करते हुए हंस रहे थे. मैंने संसद में कहा, भाजपा ने मणिपुर में आइडिया ऑफ इंडिया की हत्या की है.भारत माता की हत्या की है.

आप चार महीने से मणिपुर क्यों नहीं गये

अपने भाषण में राहुल ने कहा कि पीएम मोदी संसद में 2 घंटे 37 मिनट बोले लेकिन भारत माता की हत्या पर दो मिनट भी बात नहीं कही. आपकी हिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की. आप चार महीने से वहां क्यों नहीं गये. इसी क्रम में कहा... क्योंकि आप राष्ट्रवादी नहीं हैं. इंडिया के आइडिया की हत्या करने वाला राष्ट्रवादी नहीं हो सकता.

भाजपा -RSS वालों को नहीं पता, परिवार क्या होता है

राहुल का कहना था कि सोचिए.. अगर कोई परिवार को अलग करने का प्रयास करता है, दो भाइयों को अलग करता है. बेटी को पिता को अलग करता है. क्या अगर कोई परिवार को अलग करने का प्रयास करेगा तो परिवार मजबूत होगा? कहा कि भाजपा और RSS वालों को नहीं पता कि परिवार क्या होता है.

हम मणिपुर में शांति वापस लायेंगे

राहुल ने तंज कसा कि उन्हें लगता है कि अगर वे राहुल गांधी को संसद से बाहर कर देंगे तो वे वायनाड से दूर हो जायेंगे. ऐसा नहीं होगा. अगर आप राहुल गांधी की सांसदी छीन लेंगे तो वायनाड के लोगों से उनका रिश्ता और मजबूत होगा. राहुल ने कहा कि हम मणिपुर में शांति वापस लायेंगे. जान लें कि राहुल शनिवार 12 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर वायनाड पहुंचे हैं. wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही