Search

राहुल गांधी ने कहा, प्रज्वल रेवन्ना घोर दुराचारी, 400 महिलाओं को शिकार बनाया, पीएम माफी मांगें..

.Shivamogga   : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और जनता दल सेक्युलर (जद-एस) नेता प्रज्वल रेवन्ना ने 400 महिलाओं से दुष्कर्म किया है. उन्होंने साथ ही प्रधानमंत्री मोदी से भी प्रज्वल के पक्ष में लोगों से मतदान की अपील करने पर माफी की मांग की. शिवमोगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भारत की महिलाओं से एक घोर दुराचारी के पक्ष में वोट की अपील करने पर माफी मांगनी चाहिए. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रज्वल से जुड़े कई अश्लील वीडियो  हाल के दिनों में वायरल हुए

पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद एस के शीर्षस्थ नेता एच डी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोपों का सामना कर रहे हैं. राज्य सरकार ने इस पूरे प्रकरण की जांच कराने के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है. हासन से सांसद 33 वर्षीय प्रज्वल से कथित रूप से जुड़े कई अश्लील वीडियो एवं तस्वीर हाल के दिनों में वायरल हुए हैं. हासन लोकसभा सीट से प्रज्वल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी हैं जहां पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ था. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं जनता दल सेक्युलर (जदएस) का पिछले साल सितंबर में गठबंधन हुआ था.

पीएम को देश की माताओं और बहनों से माफी मांगनी चाहिए

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया, प्रधानमंत्री को देश की माताओं और बहनों से माफी मांगनी चाहिए. प्रज्वल रेवन्ना ने 400 महिलाओं से दुष्कर्म किया है और उनका वीडियो बनाया. यह सेक्स स्कैंडल नहीं है बल्कि व्यापक पैमाने का दुष्कर्म है. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने कर्नाटक में मंच से एक घोर दुराचारी का समर्थन किया. उन्होंने (मोदी ने) कर्नाटक में कहा कि अगर आपने बलात्कारी के पक्ष में मतदान किया तो इससे मुझे मदद मिलेगी. गांधी ने कहा, कर्नाटक की सभी महिलाओं से प्रधानमंत्री जब मत देने को कहें तो उन्हें जानना चाहिए कि प्रज्वल ने क्या किया?

भाजपा के प्रत्येक नेता को पता था कि प्रज्वल घोर दुराचारी है

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक नेता को पता था कि प्रज्वल घोर दुराचारी है और इसके बावजूद उनका समर्थन किया और जद(एस) के साथ गठबंधन किया. गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री ने भारत की प्रत्येक महिला का अपमान किया है. प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के सभी नेताओं को देश की प्रत्येक महिला से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी नेता ने घोर दुराचारीके पक्ष में मतदान करने की अपील नहीं की है. राहुल गांधी ने कहा,  पूरी दुनिया में खबर है कि प्रधानमंत्री ने घोर दुराचारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. यह भाजपा की विचारधारा है. वे गठबंधन करने के लिए तैयार रहते हैं और सत्ता के लिए सब कुछ करते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//