Search

राहुल गांधी ने कहा, आरएसएस और भाजपा ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को मोदी समारोह बना दिया है

राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी. वह सोमवार शाम नगालैंड पहुंचे. Kohima :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मंगलवार को कहा कि नगालैंड के लोग भले ही एक छोटे राज्य के रहने वाले हैं लेकिन उन्हें स्वयं को देश के अन्य लोगों के बराबर ही महसूस करना चाहिए. गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत नगालैंड की राजधानी कोहिमा में आयोजित रैली में कहा कि इस मार्च का मकसद लोगों को न्याय देना और राजनीति, समाज और आर्थिक ढांचे को सभी के लिए अधिक समान और सुलभ बनाना है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

                                                                    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर राहुल गांधी ने एक संवाददाता सम्मेलन  में कहा कि आरएसएस और भाजपा ने 22 जनवरी के समारोह को पूरी तरह से राजनीतिक नरेंद्र मोदी समारोह बना दिया  है. यह आरएसएस-भाजपा का समारोह है और मुझे लगता है कि इसीलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह ऐसा करेंगे. मत जाओ.

विपक्षी गठबंधन इंडिया की स्थिति बहुत अच्छी है

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि विपक्षी गठबंधन इंडिया` की स्थिति बहुत अच्छी है और वह इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराएगा. राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दू धर्म के प्रमुख लोगों (शंकराचार्य) तक ने कहा है कि यह धार्मिक कार्यक्रम नहीं है. कांग्रेस नेता ने कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने निमंत्रण अस्वीकार कर दिया.

मुझे धर्म का फायदा नहीं उठाना

राहुल गांधी ने कहा, हम सभी धर्मों के साथ हैं. मुझे धर्म का फायदा नहीं उठाना. मैं उसमें इंट्रेस्टेड नहीं हूं. मुझे मेरे धर्म को शर्ट पर पहनने की जरूरत नहीं है. हालांकि, जो भी वहां जाना चाहता है, वो जा सकता है. लेकिन हम उस दिन वहां नहीं जा रहे. हमारी पार्टी से  कोई भी  वहां जा सकता है. लेकिन हम राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं जाने वाले.

 राहुल गांधी ने कोहिमा युद्ध कब्रिस्तान का दौरा किया

इससे पहले राहुल गांधी ने कोहिमा युद्ध कब्रिस्तान का दौरा किया और उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया. राहुल  गांधी ने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका राज्य छोटा है, आपको स्वयं को देश के अन्य सभी लोगों के समान महसूस करना चाहिए. यही तो भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अवधारणा है. गांधी ने कहा, इसका मकसद लोगों को न्याय दिलाना और राजनीति, समाज एवं ढांचे को सभी के लिए अधिक समान और सुलभ बनाना है.

राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की

राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी. वह सोमवार शाम नगालैंड पहुंचे. उन्होंने हाई स्कूल जंक्शन में एक अन्य रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहले विभिन्न संस्कृतियों, धर्मों और भाषाओं को एक साथ लाने के विचार के साथ दक्षिण भारत से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी. उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी ने पूर्वोत्तर से एक और यात्रा शुरू करने का फैसला किया क्योंकि यह क्षेत्र भारत की अवधारणा के लिए बहुत अहम है. उन्होंने कहा, ‘हमने मणिपुर से शुरुआत की और हम अब नगालैंड पार कर रहे हैं. यह एक बढ़िया अनुभव है. आप सभी के स्नेह के लिए धन्यवाद. जय हिंद.

महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया

यात्रा जब राज्य की राजधानी से गुजरी, तो महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया. भारत जोड़ो न्याय यात्रा 100 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी. इस यात्रा के दौरान 6,713 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी. ज्यादातर यात्रा बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी. यात्रा का समापन महाराष्ट्र के मुंबई में होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//