Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने कहा, तेलंगाना चुनाव अभिजात्य वर्ग और आम लोगों के बीच की लड़ाई है

Advertisement
Advertisement
Hyderabad : तेलंगाना में पार्टी के प्रचार अभियान में जुटे कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुरुवार को कहा कि मुझे लगता है कि यह दोरालु (अभिजात्य वर्ग) तेलंगाना और प्रांजलु (आम लोग) तेलंगाना के बीच की लड़ाई है. केसीआर तेलंगाना विधानसभा चुनाव हार जायेंगे. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कांग्रेस सांसद ने कहा, आप लोगों ने सोचा था कि तेलंगाना में जनता का शासन होगा, लेकिन यहां तो केवल एक ही परिवार तेलंगाना पर शासन कर रहा है. पूरे राज्य पर उसका पूरा नियंत्रण है. राहुल गांधी यहां एक रैली में बोल रहे थे. करीमनगर के अलावा में पेडापल्ली में भी रेली का आयोजन किया जा रहा है. बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जायेंगे. तेलंगाना में कांग्रेस इकाई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा, राहुल पार्टी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विजय भेरी यात्रा में शामिल होंगे जिसकी शुरुआत बुधवार से हुई है.

बीआरएस और भाजपा  के बीच गुप्त साठगांठ है

राहुल इस दौरान हाउसिंग बोर्ड सर्कल से करीमनगर के राजीव चौक तक पदयात्रा भी करेंगे और जहां वह शाम एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे. राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी बुधवार को मुलुगु में एक चुनावी रैली में शामिल हुए थे और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भाजपा पर हल्ला बोला. आरोप लगाया कि दोनों के बीच गुप्त साठगांठ है. उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि बीआरएस तेलंगाना चुनाव जीते.

राहुल गांधी का बी-टीम अभियान शुरू हो गया है

राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा, बीआरएस तथा असदुद्दीन ओवैसी नीत ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) कांग्रेस को हराने के लिए एक साथ मिलकर काम कर रही हैं. कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा कि जैसा कि अनुमान लगाया गया था, राहुल गांधी का बी-टीम अभियान शुरू हो गया है. ओवैसी ने पूछा कि उन्होंने अपनी अमेठी लोकसभा सीट भाजपा को उपहार में क्यों दी.

अमेठी लोकसभा सीट भाजपा को त्योहार में क्यों दे दी

ओवैसी ने `एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अनुमान के मुताबिक राहुल बाबा का बी टीम वाला रोना शुरू हो गया है. उन्होंने अपनी अमेठी लोकसभा सीट भाजपा को त्योहार में क्यों दे दी. तेलंगाना में भाजपा इतनी कमजोर क्यों है अगर उसके पास यहां बी-टीम है? बाबा को एक सुरक्षित सीट ढूंढने के लिए वायनाड क्यों जाना पड़ा? उन्होंने कहा,`तेलंगाना विधासभा चुनाव में जितनी सीटें भाजपा-कांग्रेस साथ मिलकर जीतेंगी उससे ज्यादा सीटें मेरी रॉयल इन्फील्ड मोटरसाइकिल में है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही