Search

 
 
 

राहुल गांधी ने कहा, महिला पत्रकारों के कैमरे छीने गये, उन्हें घसीटा गया, अमित शाह को घेरा

National News : राहुल गांधी ने  कहा कि जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोग हिरासत में लिये गये. महिला प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया  है कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की. महिला पत्रकारों के कैमरे छीने गये, उन्हें घसीटा गया. एक पत्रकार की शिकायत पर FIR तक दर्ज नहीं की गयी.
 
शाहीन और नफ़ीसा की आपबीती सुनते राहुल

National News :  राहुल गांधी ने  पिछले दिनों जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों और महिला पत्रकारों के साथ की गयी कथित बदसलूकी पर मोदी सरकार को घेरा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट तक कहा कि दिल्ली में इस समय एक ही पैटर्न चल रहा है, जो औरत सवाल पूछे, उसे चुप करा दो.

 

 

राहुल गांधी ने कहा कि जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोग हिरासत में लिये गये.  उन्होंने कहा कि  महिला प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की. उनके कैमरे छीने गये, उन्हें घसीटा गया. FIR तक दर्ज नहीं की गयी.

 

राहुल गांधी ने लिखा कि उन्हें हफ्तों पहले शाहीन और नफ़ीसा ने साकेत थाने में उनके साथ हुई हिंसा और बदसलूकी की आपबीती सुनाई है. सोचिए, थाने में जहां महिलाएं शिकायत लेकर जाती हैं, जिन पर महिलाओं की रक्षा की जिम्मेदारी है, वही आज उनके लिए खतरा बन रहे हैं. 

 

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में पूछा, दिल्ली पुलिस किसके अधीन है? यह पूरा देश जानता है. उन्होंने साकेत थाने का पूरा CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की. कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों पर तुरंत कार्रवाई की जाये.

 

राहुल गांधी ने कहा, शाहीन, नफ़ीसा सहित जिनके साथ भी दिल्ली पुलिस ने हिंसा और बदतमीजी की है उनको न्याय मिले. अमित शाह पर हमलावर होते हुए पूछा, आप और आपकी पुलिस महिलाओं से डरती क्यों है?

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही