Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने कहा, मंदिर के नाम पर लहर नहीं, अयोध्या में पीएम ने शो किया... हिमंत विश्व शर्मा से हम डरते नहीं...

Advertisement
Advertisement
Guwahati :  राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि राम मंदिर के नाम पर लहर नहीं है तथा अयोध्या में सोमवार को जो हुआ वह एक राजनीतिक कार्यक्रम था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शो किया. उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में यह भी कहा कि असम में उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अवरोध पैदा करने का जितना प्रयास किया जा रहा है उससे उनकी यात्रा को उतना ही प्रचार मिल रहा है.     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

                                                                                                             नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

राहुल गांधी ने कहा, इस यात्रा के पीछे न्याय का विचार है

राहुल गांधी का कहना था कि कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के धमकाने वाले कदमों से वह डरने वाले नहीं हैं, यह पूछे जाने पर कि राम लहर का मुकाबला करने के लिए उनके पास क्या योजना है, तो कांग्रेस नेता ने कहा, ऐसी कोई बात नहीं है कि लहर है. यह भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम था. मोदी जी ने फंक्शन किया, शो किया. वो सब ठीक है, अच्छी बात है. लेकिन हम स्पष्ट हैं कि देश को मजबूत बनाने के लिए पांच न्याय की योजना हमारे पास है. यह हम आपके सामने रखेंगे. राहुल गांधी ने कहा, इस यात्रा के पीछे न्याय का विचार है. इसमें न्याय के पांच स्तंभ हैं-युवा न्याय, भागीदारी, नारी न्याय, किसान न्याय और श्रमिक के लिए न्याय. ये पांच स्तंभ देश को शक्ति देंगे.

असमसीएम जो कर रहे हैं, उससे यात्रा को फायदा हो रहा है

कांग्रेस अगले एक-डेढ़ महीने में इन्हें जनता के सामने रखेगी. असम में कुछ जगहों पर यात्रा में अवरोध से जुड़े सवाल पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, असम के मुख्यमंत्री जो कर रहे हैं, उससे यात्रा को फायदा हो रहा है. जो प्रचार हमें नहीं मिलता, वो मिल रहा है. उसमें असम के मुख्यमंत्री और शायद उनके पीछे अमित शाह हमारी मदद कर रहे हैं. असम में आज मुख्य मुद्दा यात्रा बन गया है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया, हम इनसे डरते नहीं है.हमारा संदेश गांव-गांव में जा रहा है. जान लें कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने भीड़ को उकसाने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है. आज मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच फिर झड़प हो गयी थी.

INDIA गठबंधन के सहयोगियों को यात्रा में आमंत्रित किया

राहुल गांधी ने कहा कि ह हमने INDIA गठबंधन के सहयोगियों को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, अगर हमारे सहयोगी साथ आते हैं तो हमें अच्छा लगेगा. अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कहा, यह भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम है, हमें न्याय के अपने स्तंभों के बारे में स्पष्ट रूप से पता है. इस क्रम में कहा, एक तरफ नरेन्द्र मोदी-आरएसएस हैं, दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है, जो एक विचारधारा है.

 छात्रों के साथ बातचीत करने की अनुमति नहीं दी गयी

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देश पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मेघालय में एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत करने की अनुमति नहीं दी गयी. उन्होंने आज मंगलवार को दावा किया कि गृह मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री कार्यालय के जरिए विश्वविद्यालय प्राधिकारियों को यह निर्देश दिया. राहुल ने असम-मेघालय सीमा पर अपनी यात्रा के दौरान एक बस से छात्रों और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं आपके विश्वविद्यालय में आना चाहता था और आपको संबोधित करना, आपको सुनना चाहता था.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही