Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस सत्ता में आयेगी, तो सीएपीएफकर्मियों के साथ हो रहा भेदभाव खत्म कर देगी

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अपनी अमूल्य सेवा के बावजूद, सीएपीएफ को नेतृत्व से बाहर रखा जाता है. बाहरी लोगों को नेतृत्व सौंपा जाता है. इस कारण सीएपीएफकर्मियों का मनोबल कमजोर होता है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी (कांग्रेस) सत्ता में आयेगी तो केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कर्मियों को नेतृत्व की भूमिकाओं से दूर रखने वाली मोदी सरकार की भेदभावपूर्ण प्रणाली खत्म कर दी जायेगी.

 

 

राहुल गांधी ने गुरुवार को सीआरपीएफ शौर्य दिवस पर सीएपीएफ कर्मियों को अपने बल के भीतर नेतृत्ववाले पदों पर पदोन्नत करने के महत्व पर जोर दिया. कहा कि उनके पास राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए  आवश्यक प्रशिक्षण, अनुभव और रणनीतिक अंतर्दृष्टि है.

 

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अपनी अमूल्य सेवा के बावजूद, सीएपीएफ को नेतृत्व से बाहर रखा जाता है. बाहरी लोगों को नेतृत्व सौंपा जाता है. इस कारण सीएपीएफकर्मियों का मनोबल कमजोर होता है.  


 
राहुल गांधी ने CRPF शौर्य दिवस जवानों को बधाई दी. एक्स पर लिखा कि आपका साहस और बलिदान हर दिन हमारे देश की रक्षा करता है. आप सीमाओं पर तैनात रहकर देश को सुरक्षित रखते हैं, आतंकवाद और नक्सलवाद से लोहा लेते हैं.

 

लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव, चुनावों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाते हैं. लेकिन सच्ची श्रद्धांजलि केवल शब्दों से नहीं होती. राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, साहस और वर्षों के त्याग, तपस्या और सेवा के बावजूद CAPF जवानों को न तो समय पर प्रमोशन मिलता है, न ही अपनी ही फोर्स का नेतृत्व करने का अधिकार

 

क्योंकि शीर्ष पद फ़ोर्स से बाहर के लोगों के लिए आरक्षित हैं हमारी सरकार आते ही इस भेदभावपूर्ण व्यवस्था को समाप्त किया जायेगा और CAPF जवानों को उनका पूरा अधिकार दिया जायेगा.  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही