Search

 
 
 

राहुल गांधी अपनी जाति और धर्म तो बताएंः गौरव वल्लभ

 
Ranchi: भाजपा के राष्ट्रीय नेता डॉ. गौरव वल्लभ ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी सबसे पहले देश की जनता को ये बताएं की उनकी जाति और धर्म क्या है? देश को जातियों में बांटने वाले राहुल गांधी ने झारखंड की धरती पर एक भी ऐसा शब्द नहीं बोला जिससे झारखंड राज्य विकसित राज्य बने. राहुल गांधी ने 4 दशकों से बाबा साहब अंबेड़कर को भारत रत्न से क्यों नहीं नवाजा? क्यों आखिर कांग्रेस ने 1947 से लेकर 1989 तक बाबा साहब की अनदेखी की. उनके छाया चित्र को संसद में लगे भी नहीं दिया गया था, जिसे बाद में गैर कांग्रेसी सरकार ने लगवाया, कांग्रेस ने हमेशा दलित समाज के हर वर्ग का अपना किया है, गौरव सोमवार को रांची में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे,

आदिवासी बेटी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रही थी, तब विरोध किया

जब संथाल समाज की आदिवासी बेटी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रही थी, तब क्यों उनका विरोध किया गया? ये कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों की अदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है, उनके खिलाफ असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया, कांग्रेस की दलितों और आदिवासियों के प्रति जो मानसिकता है वो अब उजागर हो चुकी है, कांग्रेस ने सीताराम केसरी का शव अपने मुख्यालय में नहीं आने दिया, क्योंकि वे पिछड़े वर्ग से थे, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि, हम मुस्लिमों को आरक्षण देंगे, डॉ. वल्लभ ने राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा कि, हम दलित-आदिवासी चार प्रतिशत कम करके आरक्षण मुस्लिमों को नहीं देने देंगे.

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने सबका माना आभार

केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड की जनता के प्रति के आभार माना है, उन्होंने कहा कि पहले चरण में हमें जनता ने मजबूत सरकार बनाने के लिये जनादेश दिया है, दूसरे चरण में भी हम विशाल विजय की ओर हैं, हमें प्रदेश की जनता ने दो तिहाई बहुमत के साथ जनादेश दे रही हैं, निश्चित ही भाजपा की झारखंड सरकार बनने जा रही है, वही इंडी गठबंधन के लोग केवल प्रदेशवासी को छल रहे हैं वो बिना इरादों के चल रहे हैं, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा एक ही बात कहते हैं, जिसका समाज से कोई सरोकार नहीं होता है. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/rahul-gandhis-press-conference-a-masterclass-of-hypocrisy-bjp-says-remember-his-track-record/">भाजपा

ने कहा, राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पाखंड की मास्टरक्लास, अपने ट्रैक रिकॉर्ड को याद करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही