Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी बताएं और कितने कांग्रेस नेताओं के पास पैसे रखे हुए हैं : अमर बाउरी

  • एक महारानी को जीत हासिल कराने के लिए हवाई मार्ग से पैसे भेजे जा रहे
  • जहांगीर आलम का आलमगीर आलम के संबंध का हो खुलासा
Ranchi : नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मैं कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राहुल गांधी से यह जानना चाहता हूं कि कांग्रेस विधायक दल के नेता आज उनकी सभा में क्यों नहीं दिखे? वे कहां छुपे हुए हैं? झारखंड और झारखंडियों के लुटे हुए पैसे का जो नंगा नाच इस महागठबंधन की सरकार में किया जा रहा है, उससे पूरा झारखंड शर्मसार हो रहा है. पैसों की गड्डी का पहाड़ जिस तरह से झारखंड में मिल रहा है, उससे कहा जा सकता है कि इसकी नींव कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही रख दी थी. बाउरी मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और परिवारवाद की जननी यह कांग्रेस पार्टी ही है, जो लगातार देश के संसाधनों को दीमक की तरह खा कर खोखला कर रही है. उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में पिछले 10 वर्षों से देश की बागडोर नहीं होती तो यह स्थिति और भी भयावह हो गयी होती. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल के अंदर से ही हेमंत सोरेन अपने कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से फोन पर बात कर रहे हैं. इन सब पर अंकुश लगाना जरूरी है.

राहुल गांधी को बताना चाहिए कि पैसे किसके हैं

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि पैसे किसके हैं. जहांगीर आलम का आलमगीर आलम जी के साथ क्या संबंध है. वह यह भी बताएं कि और कितने कांग्रेस नेताओं के पास पैसे रखे हुए हैं. क्या यह सारे पैसे चुनाव में दुरुपयोग के काम में आने वाले थे. क्या कारण है कि खेल गांव में एक हेलीकॉप्टर रखा हुआ है. क्या हेमंत सोरेन एक महारानी को गांडेय उपचुनाव में जीत हासिल करवाने के लिए हवाई मार्ग से पैसे भेज रहे हैं. हेमंत सोरेन विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं. झारखंड उच्च न्यायालय के बाद सुप्रीम कोर्ट से भी उनकी याचिका खारिज कर दी गई है, जो बतलाता है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे इस मामले में जांच सही दिशा में चल रही है. राजद के सुप्रीमो लालू यादव के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस का घोषणा पत्र मुस्लिम ध्रुवीकरण को बढ़ावा देने का काम कर रही है. जिसे देश की जनता कभी भी पूरा नहीं होने देगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-considers-tribals-as-forest-dwellers-tribals-are-owners-of-water-forest-and-land-rahul-gandhi/">चाईबासा

: भाजपा आदिवासी को वनवासी समझती, आदिवासी जल, जंगल, जमीन का मालिक : राहुल गांधी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही