Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने बंगाल में चुनाव प्रचार का शंखनाद किया, कहा, भाजपा, टीएमसी दोनों भ्रष्ट, मोदी का पूरा कंट्रोल ट्रंप के हाथ में

आरएसएस-भाजपा के लोग सीधे  संविधान पर हमला नहीं करते, लेकिन संस्थाओं में अपने लोगों को बैठाकर और वोट चोरी कर देश के संविधान-लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं. हमारी लड़ाई आरएसएस-भाजपा की नफरत भरी विचारधारा के खिलाफ है.
Advertisement
Advertisement
  • नरेंद्र मोदी का पूरा कंट्रोल ट्रंप के हाथ में है.
  • अडानी देश से बाहर जायेगा, तो अमेरिका उसे पकड़ लेगा
  • अडानी की कंपनी का नाम Modani कंपनी होना चाहिए,
  • टीएमसी भी भ्रष्टाचार की रेस में पीछे नहीं है.

Kolkata : राहुल गांधी केरल विस चुनाव में पूरा जोर लगाने और असम में कुछ जनसभा करने के बाद आखिरकार आज मेंगलवार, 14 अप्रैल को पश्चिम बंगाल पहुंचे  राहुल गांधी  मालदा, रायगंज, उत्तर दिनाजपुर में तीन रैलियां करने वाले हैं  आज रायगंज से राहुल गांधी ने कांग्रेस के प्रचार का शंखनाद किया.

 

 

अंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब अंबेडकर को याद करते हुए कहा, अंबेडकर जी, गांधी जी और नेहरू जी ने देश को संविधान दिया. आरएसएस-भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा, इनकी नफरत से भरी विचारधारा संविधान को ख़त्म करने की कोशिश कर रही है.

 

राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस-भाजपा के लोग सीधे संविधान पर हमला नहीं करते, लेकिन संस्थाओं में अपने लोगों को बैठाकर और वोट चोरी कर देश के संविधान-लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं. हमारी लड़ाई आरएसएस-भाजपा की नफरत भरी विचारधारा के खिलाफ है.

 

 

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक हम चार हजार किलोमीटर चले और नारा दिया...नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है. हमने पूरे देश को संदेश दिया कि नफरत, हिंसा, बंटवारे से कुछ नहीं होने वाला. मोहब्बत और एकता से ही देश आगे बढ़ेगा.  

 

आरोप लगाया कि भाजपा और नरेंद्र मोदी ने एक नया राजनीतिक सिस्टम निकाला है. इस सिस्टम में पार्टी का पूरा पैसा एक जगह रखा जाता है. उन्होंने बताया कि यह जगह अडानी की कंपनी है.  नरेंद्र मोदी ने भाजपा को अडानी कंपनी से जोड़ दिया है. अडानी कंपनी के लिए भाजपा के लिए काम करती है. हर तरह का सपोर्ट भाजपा को देती है.  

 

तंज कसा कि इस कंपनी का नाम Modani कंपनी होना चाहिए,  राहुल गांधी  ने कहा कि इस बात को डोनाल्ड ट्रंप समझ गया है, इसीलिए अमेरिका में अडानी पर केस लगा दिया है. कहा कि अडानी के पास बहुत सारा पैसा तो है, लेकिन वो हिन्दुस्तान से बाहर नहीं जा सकता,

 

अडानी देश से बाहर जायेगा, तो अमेरिका उसे पकड़ लेगा और मोदी नाम का गुब्बारा फट जायेगा. नरेंद्र मोदी देशभक्त नहीं है, बल्कि देशद्रोही हैं. मोदी ने US ट्रेड डील में हिन्दुस्तान को बेचने का काम किया है.

 

नरेंद्र मोदी का पूरा कंट्रोल ट्रंप के हाथ में है. राहुल गांधी इतने पर ही नहीं रुके. आरोप लगाया कि भाजपा 24 घंटा नफरत फैलाती हैं. एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाती है. भाजपा  हर जगह वोट चोरी करचुनाव जीतती हैं. राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा के बाद भाजपा अब पश्चिम बंगाल में वोट चोरी कर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है.

 

पीएम मोदी को भ्रष्ट करार देते हुए कहा कि टीएमसी भी भ्रष्टाचार की रेस में पीछे नहीं है. आरोप लगाया कि शारदा चिट फंड घोटाला में 17 लाख निवेशकों का 1,900 करोड़ रुपए वापस नहीं किया गयाय  रोज वैली चिट फंड घोटाले में 31 लाख निवेशकों के 6,600 करोड़ रुपए अभी तक वापस नहीं किया गये हैं.

 

राहुल गांधी ने कहा कि कोल स्मगलिंग, गैरकानूनी खनन, गुंडा टैक्स से टीएमसी अपने सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है. राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा और अपराध की बात करें तो हमें आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए दुष्कर्म और हत्या मामले की भी बात करनी होगी. आज बंगाल में TMC के गुंडे जो करना चाहते हैं, वो करते हैं. कांग्रेस के नेताओं को मारते हैं. हमारे नेता तपन कुंडू की हत्या कर दी गयी.  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही