Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC-JSSC Protest: राहुल गांधी ने आंदोलन कर रहे छात्रों से की फोन पर बात, कहा- राज्य में परीक्षा माफिया हावी

JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से फोन पर बातचीत की. छात्रों ने उन्हें राज्य में चल रहे आंदोलन और परीक्षा माफिया से जुड़े आरोपों की जानकारी देते हुए इस मुद्दे पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट करने की मांग की.
Advertisement
Advertisement
राहुल गांधी ने की छात्र से बात

Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से फोन पर बातचीत की. छात्रों ने उन्हें राज्य में चल रहे आंदोलन और परीक्षा माफिया से जुड़े आरोपों की जानकारी देते हुए इस मुद्दे पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट करने की मांग की.

 

छात्रों ने राहुल गांधी से कहा कि राज्य में परीक्षा माफिया हावी हैं और चूंकि झारखंड सरकार के गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है, इसलिए उन्हें छात्रों के पक्ष में खुलकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. छात्रों का दावा है कि राहुल गांधी ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और सभी मांगों को WhatsApp के माध्यम से भेजने को कहा. साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि वे सरकार से इस संबंध में बात करेंगे और अपने स्तर पर हरसंभव सहयोग करेंगे.

 

छात्रों ने राहुल गांधी से आग्रह किया कि यदि वे वास्तव में छात्रों के हित में खड़े हैं तो सरकार पर उनकी मांगों को स्वीकार करने के लिए दबाव बनाएं. छात्रों ने यह भी कहा कि यदि राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बावजूद सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाती है, तो उन्हें सरकार का साथ छोड़कर छात्रों के समर्थन में खड़ा होना चाहिए.


इधर, सरकार के साथ प्रस्तावित प्रतिनिधिमंडल की बैठक को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है. छात्रों का कहना है कि वे प्रशासन या सरकार की ओर से औपचारिक सूचना मिलने का इंतजार कर रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही