Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र की गरिमा को तार-तार किया: संजय सेठ

Ranchi: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने आज भारतीय लोकतंत्र को तार-तार कर दिया. यह प्रतिक्रिया उन्होंने संसद परिसर में हुई एक घटना के संदर्भ में दिया है, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत के साथ धक्कामुकी की गई, जिसमें उन्हें चोटें आईं. संजय सेठ ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी निराश और हताश हैं. यह वही लोग हैं जो संविधान का सम्मान नहीं करते, और आज का ये ताजा उदाहरण सबके सामने है. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि इस तरह का व्यवहार लोकतंत्र के लिए एक काला दिन है और भारतीय संसद में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि दो वरिष्ठ सांसदों के साथ धक्का देकर जो हुआ, उसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही