Search

 
 
 

पश्चिम  बंगाल, असम में भाजपा की जीत को राहुल गांधी ने जनादेश की चोरी, चुनावी चोरी, संस्थागत चोरी करार दिया

राहुल गांधी ने आज मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, कांग्रेस में कुछ लोग टीएमसी की हार पर खुशी मना रहे हैं. राहुल गांधी ने उन  कांग्रेस से कहा, आप  स्पष्ट रूप से समझें  कि असम और प बंगाल के जनादेश की चोरी भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने के अपने मिशन में भाजपा द्वारा एक बड़ा कदम है.
 

New Delhi : लोकसभा में नेता विपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने  पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत को जनादेश की चोरी करार दिया है. इस क्रम में राहुल गांधी ने बंगाल की सत्ता से बाहर हो गयी टीएमसी का भी समर्थन किया. 

 

 

 

राहुल गांधी ने आज मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, कांग्रेस में कुछ लोग टीएमसी की हार पर खुशी मना रहे हैं. 

 

राहुल गांधी ने उन  कांग्रेस से कहा, आप  स्पष्ट रूप से समझें  कि असम और प बंगाल के जनादेश की चोरी भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने के अपने मिशन में भाजपा द्वारा एक बड़ा कदम है.

 

 

उन्होंने  लिखा, छोटी-मोटी राजनीति को किनारे रख दें,  यह किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी के बारे में नहीं है. यह भारत के बारे में है. राजनीतिक गलियारों में राहुल गांधी का यह बयान भाजपा की बड़ी जीत पर तल्ख राजनीतिक प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है.

 

राहुल ने इसे केवल चुनावी हार-जीत से बड़ा मुद्दा करार दिया है.  एक अन्य पोस्ट मे लिखा, असम और बंगाल चुनाव आयोग के समर्थन से भाजपा द्वारा चुनाव जीतने के स्पष्ट मामले हैं.

 

हम ममता जी से सहमत हैं. बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें चोरी हो गयी. लिखा कि  हमने यह प्लेबुक पहले भी देखी है. राहुल ने मध्य प्रदेश, हरयाणा, महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए लिखा, चुनावी चोरी, संस्थागत चोरी - अब दूसरा विकल्प क्या है?

 

बता दें कि कल सोमवार को दोनों राज्यो में घोषित किये गये परिणामों में भाजपा ने बंगाल में टीएमसी को  और असम में भारी अंतर से हराया. असम में लगातार तीसरी बार भाजपा ने जीत का परचम लहराया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही