Search

 
 
 

राहुल गांधी ने युवाओं से कहा, पीएम मोदी जी चाहते हैं आप दिनभर मोबाइल पर रहो, जय श्रीराम बोलो और भूखे मर जाओ...

 
Bhopal : आज मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शाजापुर पहुंची. उनके साथ यात्रा में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल थे. राहुल गांधी ने शाजापुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया. युवाओं से कहा  कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी चाहते हैं कि आप दिनभर मोबाइल पर रहो, जय श्रीराम बोलो और भूखे मर जाओ.             ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाये

इस क्रम में भाजपा के कुछ कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर पहुंचे और मोदी-मोदी के नारे लगाये. यह सुन कर राहुल गांधी गाड़ी से उतरे और भाजपा कार्यकर्ताओं के पास गये. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे लगा रहे थे. बाद में यात्रा आगे बढ़ी.

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में  बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया. उन्होंने भगवान को पुष्प अर्पित किये. ध्यान भी लगाया. राहुल गांधी उज्जैन में रोड शो किया, जो महाकाल चौराहा से गुदरी, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा, सतीगेट, कंठाल, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा होते हुए देवास गेट चौराहा पहुंचा. बताया गया कि राहुल गांधी उज्जैन से 30 किमी दूर इंगोरिया में रात्रि विश्राग करेंगे. जयराम रमेश ने राजगढ़ में पीएम मोदी के मेरा देश मेरा परिवार है कैंपेन पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा, हमारी प्राथमिकता 140 करोड़ जनता है, हम जनता की आवाज उठा रहे हैं. यदि 140 करोड़ भारतीय उनका परिवार हैं, तो उन्होंने उनका विश्वास क्यों तोड़ा है? उन्होंने उनके साथ अन्याय क्यों किया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही