Search

 
 
 

राहुल गांधी ने व्यापारियों से कहा- 'पीएम मोदी से कहिए, ज्ञानेश कुमार को हटायें, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जायेगा'

National News : राहुल गांधी ने लिखा, वोट ही चोरी हो जाये, तो न तो आपकी दुकान बचेगी और न आपकी बचत.  आपके बच्चों का भविष्य भी नहीं बचेगा,  पीएम मोदी से कहिए, आरोपी नंबर चार, ज्ञानेश कुमार को हटायें,  30 सेकंड में आंदोलन रुक जायेगा.
 
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

National News : राहुल गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को  आयोजित  इंडिया अलायंस रैली के संदर्भ में व्यापारियों की अपील पर अहम प्रतिक्रिया दी है. दरअसल दिल्ली के व्यवसायियों ने पर्व त्यौहार को देखते हुए विपक्ष से रैली की तिथि आगे बढ़ाने की गुहार लगाई है, .

 

 

इस पर राहुल ने आज सोमवार  को एक्स पर पोस्ट कर कहा,  दिल्ली के हर व्यापारी से हम प्यार करते हैं, आपकी बात सुन रहे हैं. मेट्रो सरकार ने बंद की, सड़कें सरकार ने सील की, राजधानी पर ताला सरकार ने लगाया. जब वोट ही चोरी हो जाये, तो कुछ भी सुरक्षित नहीं 

 

राहुल गांधी ने लिखा, वोट ही चोरी हो जाये, तो न तो आपकी दुकान बचेगी और न आपकी बचत.  आपके बच्चों का भविष्य भी नहीं बचेगा,  पीएम मोदी से कहिए, आरोपी नंबर चार, ज्ञानेश कुमार को हटायें,  30 सेकंड में आंदोलन रुक जायेगा.

 

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही