Search

 
 
 

राहुल गांधी ने मुंबई में मणि भवन से न्याय संकल्प पदयात्रा निकाली, प्रियंका गांधी और स्वरा भास्कर भी शामिल

 
Mumbai : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन अवसर पर मुंबई में मणि भवन से न्याय संकल्प पदयात्रा निकाली. पदयात्रा अगस्त क्रांति मैदान तक जायेगी. कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज 63 दिन बाद महाराष्ट्र के मुंबई में समाप्त की जा रही है.  शिवाजी पार्क में एक विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा. इस पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ   उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी शामिल हैं.          ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

न्याय यात्रा शनिवार, 16 मार्च को मुंबई के ठाणे पहुंची थी

न्याय यात्रा के समापन समारोह में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, राजद नेता तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शामिल होने वाले हैं. कहा गया है कि शिवसेना (UBT), NCP (शरद गुट), आम आदमी पार्टी के अलावा INDIA गठबंधन में शामिल की अन्य पार्टियों के नेता भी शिरकत करेंगे. राहुल गांधी की न्याय यात्रा शनिवार, 16 मार्च को मुंबई के ठाणे पहुंची थी. राहुल ने कल सेंट्रल मुंबई में डॉ बीआर अम्बेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. संविधान की प्रस्तावना पढ़ी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही