Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, महामारी के दौरान PM के फेवरेट मित्र की संपत्ति 8 गुना कैसे बढ़ी?इशारा किधर…

 NewDelhi :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा आज रविवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर से  फिर से शुरू हुई. बता दें कि जम्मू में शनिवार को हुए दो विस्फोटों के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पदयात्रा शुरू की गयी.  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज  एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

मीडिया जनता का ध्यान भटकाती रही

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि,महामारी के दौरान, पीएम के फेवरेट मित्र की संपत्ति  8 गुना कैसे बढ़ी? एक साल में, पीएम के फेवरेट मित्र की संपत्ति 46% कैसे बढ़ी? मीडिया जनता का ध्यान भटकाती रही, प्रधानमंत्री के मित्र जेब काटते रहे. गरीबों की कमाई, मित्रों ने चुराई. उनका इशारा गौतम अडानी का तरफ था

सबसे गरीब 50% आबादी का GST में योगदान

जान लें कि एक हफ्ते पहले भी राहुल गांधी ने जीएसटी को लेकर केंद्र पर हमलावर हुए थे.  उन्होंने ट्वीट किया था कि, सबसे गरीब 50% आबादी का GST में योगदान, 64% सबसे अमीर, 10% आबादी का GST में योगदान, 3% ‘गब्बर सिंह टैक्स- अमीरों को छूट, गरीबों को लूट.

21 अरबपतियों के पास 70 करोड़ भारतीयों से  ज्यादा  संपत्ति

उन्होंने कहा था कि, 21 अरबपतियों के पास 70 करोड़ भारतीयों से ज्यादा संपत्ति, सबसे अमीर 1% आबादी के पास हिंदुस्तान का 40% धन, UPA ने 20 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी से निकाला.  पीएम की गरीबी बढ़ाओ नीतियों ने उन्हें फिर गरीबी में धकेला, भारत जोड़ो यात्रा इन नीतियों के खिलाफ देश की हुंकार है.

कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को आर्थिक नीतियों पर घेरा  

कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को आर्थिक नीतियों पर घेरा है. कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले नौ सालों में देश पर कर्ज 55 लाख करोड़ रुपये से बढ़ कर 155 लाख करोड़ रुपये हो गया. कहा कि प्रति व्यक्ति कर्ज एक लाख नौ हजार रुपये हो गया. नौ सालों में प्रति व्यक्ति पर कर्ज में 66 हजार रुपये का इजाफा हुआ है.

कर्ज का फायदा गिने चुने खरबपतियों को  हो रहा है

जान लें कि एक फरवरी को सरकार आम बजट पेश करेगी. आंकडों के हिसाब से मार्च 2014 में देश पर 55 लाख करोड़ का कर्ज था. मार्च 2023 तक (अनुमानित) कर्ज बढ़ कर 155 लाख करोड़ रुपया हो गया है. पिछले नौ सालों में कर्ज पौने तीन गुना बढ़ गया है. प्रत्येक देशवासी पर एक लाख नौ हजार का कर्ज है. कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कर्ज का फायदा आम लोगों को नहीं, बल्कि गिने चुने खरबपतियों को इसका बड़ा फायदा हो रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही