Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, घर पर क्वॉरंटीन हूं, दुखद समाचार आ रहे हैं, संकट सिर्फ कोरोना नहीं, केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां हैं

Advertisement
Advertisement

NewDelhi :  ऱाहुल गांधी ने आज ट्वीट कर कहा है कि  घर पर क्वॉरंटीन हूं  और लगातार दुखद समाचार आ रहे हैं. मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा कि भारत में संकट सिर्फ़ कोरोना नहीं, केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां हैं.  झूठे उत्सव व खोखले भाषण नहीं देश को समाधान दो.

बता दें कि  कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. भारत में पिछले कई दिनों से रिकॉर्ड पॉजिटिव केस  सामने आ रहे हैं.  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.14 लाख से अधिक मामले दर्ज किये गये हैं.   मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. ताजा आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोरोना महामारी की चपेट में आकर 2100 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,84,672 हो गयी है

इसी के साथ देश में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,84,672 हो गयी है.  अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,59,24,732 हो गयी है.  देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 22,84,209 पर पहुंची है.  यह कुल संक्रमितों की संख्या का 14.3 फीसदी है.  मरीजों के ठीक होने की दर में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने की दर घटकर 85.01 प्रतिशत पहुंच गयी है.

http://lagatar.in/cpm-general-secretary-sitaram-yechurys-son-ashish-yechury-dies/53289/



Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही