Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया

Advertisement
Advertisement
NewDelhi :  देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया. अन्याय के खिलाफ ये जीत मुबारक हो! जय हिंद, जय हिंद का किसान!  राहुल गांधी ने पीएम मोदी द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लिये जाने की घोषणा के बाद ट्वीट किया. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान किया. साथ पीएम मोदी ने किसानों से घर लौटने की भी अपील की. कृषि कानून वापस लेने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हल्ला बोला है. पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सहित तमाम नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-breaking-pm-modi-announced-the-withdrawal-of-all-three-agricultural-laws-said-agitating-farmers-returned-to-their-homes/">BIG

BREAKING : पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का किया ऐलान, कहा- आंदोलनरत किसान अपने घर लौटें

अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा

अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ग्रेट न्यूज. गुरुनानक जयंती के पवित्र अवसर पर हर पंजाबी की मांगों को मानने और 3 काले कानूनों को निरस्त करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद. मुझे विश्वास है कि केंद्र सरकार किसानों के विकास के लिए मिलकर काम करती रहेगी.  इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-farmers-welcome-pms-decision-rakesh-tikait-said-farmers-movement-will-not-return/">Breaking

: किसानों ने पीएम के फैसले का किया स्वागत, राकेश टिकैत ने कहा – किसान आंदोलन वापस नहीं होगा

आंदोलन में शहादत देने वाले सभी किसानों को नमन करता हूं

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, तीनों काले कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा लोकतंत्र की जीत एवं मोदी सरकार के अहंकार की हार है. यह पिछले एक साल से आंदोलनरत किसानों के धैर्य की जीत है. देश कभी नहीं भूल सकता कि मोदी सरकार की अदूरदर्शिता एवं अभिमान के कारण सैकड़ों किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. मैं किसान आंदोलन में शहादत देने वाले सभी किसानों को नमन करता हूं. यह उनके बलिदान की जीत है. नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया, काले कानूनों को निरस्त करना सही दिशा में एक कदम है. किसान मोर्चा के सत्याग्रह को ऐतिहासिक सफलता मिली. आपके बलिदान से यह संभव हुआ है. पंजाब में एक रोड मैप जरिए खेती को पुनर्जीवित करना पंजाब सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

पीएम मोदी का आभार व्यक्त करें किसान संगठन :  अनिल विज 

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा पर सभी किसान संगठनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करना चाहिए और अपने धरने तुरंत उठाकर अपने अपने घरों को जाकर अपने नियमित कामों में लगना चाहिए. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही