National News : नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी ने अन्याय के खिलाफ लड़ रहे लोगों से आह्वान किया है कि वे उनके सत्याग्रह आंदोलन में शामिल होकर अपनी कहानी बतायें.
उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर यह बात कही है. राहुल गांधी ने लिखा, देशभर में लोग अपने हक के लिए लड़ रहे हैं. लोग अक्सर अकेले लड़ने को विवश हैं. उन्होंने लिखा, जेन Z, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएं, सभी के संघर्ष की अपनी कहानी है. लेकिन जो आवाज अकेली उठती है, वो अक्सर दब जाती है.
देशभर में लोग अपने हक़ के लिए लड़ रहे हैं - और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 3, 2026
Gen Z, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएँ - हर संघर्ष की अपनी कहानी है। पर जो आवाज़ अकेली उठती है, वो अक्सर दब जाती है।
'सत्याग्रह' इन्हीं आवाज़ों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है।
बापू ने यही सिखाया था… pic.twitter.com/X8jUwnyLBO
इस क्रम में राहुल गांधी ने लिखा,सत्याग्रह इन्हीं आवाजों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है. बापू ने यही (सत्याग्रह) सिखाया था राहुल ने सच को बड़ा हथियार करार देते हुए कहा, एकजुट होकर सच के साथ खड़े होना उससे भी बड़ा हथियार है.
राहुल गांधी ने लोगों से कहा, अगर आप भी किसी अन्याय से लड़ रहे हैं तो अपनी कहानी भेजिए. आपकी कहानी नक्शे पर आयेगी. आप देखेंगे कि आपकी तरह और कौन-कौन लड़ रहा है.
राहुल गांधी ने कहा, मैं जो कर सकता हूँ, करूंगा , संसद में, सड़क पर, पत्र लिखकर, जहां भी मेरी ज़रूरत हो वहां आपके साथ खड़े होकर मैं लड़ूंगा. नेता विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारी मानते हुए राहुल गांधी ने लोगों से कहा, अपने सत्याग्रह की कहानी मुझे बतायें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.