Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी संविधान के ठेकेदार बनना चाहते हैं - गुरुप्रकाश पासवान

Ranchi: भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुप्रकाश पासवान ने कांग्रेस पर निशाना साधा. कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी देश की जनता को दिग्भ्रमित कर रहे. वे संविधान के ठेकेदार बनना चाहते हैं. संविधान की पुस्तक हाथ में लेकर जाति पूछने वाले राहुल गांधी को बताना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के साथ कैसा व्यवहार किया. यही कांग्रेस पार्टी है, जिसने बाबा साहब को जीवित और मरणोपरांत दोनों में अपमानित किया. कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को चुनाव हराने की कोशिश की, ताकि वे सदन में नहीं जा सके. उनकी लाइब्रेरी जलायी ताकि लोग उनके ज्ञान से परिचित नहीं हो सकें. वे शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-reached-dumka-guard-of-honor-given-at-sido-kanhu-airport/">सीएम

हेमंत सोरेन पहुंचे दुमका, सिदो-कान्हू हवाईअड्डा पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

आदिवासी महिला राष्ट्रपति का विरोध किया

दलित आदिवासी पिछड़े की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में अपनी दलित नेत्री शैलजा कुमारी को अपमानित किया. यही कांग्रेस है, जिसने एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति का विरोध किया. कांग्रेस बताए उसने कितने दलित,आदिवासी और पिछड़े को मुख्यमंत्री,राज्यपाल,उपमुख्यमंत्री बनाया. पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आरक्षण का विरोध करते हुए कहा था कि इससे योग्य पदाधिकारी नहीं आते. राजीव गांधी ने मंडल कमीशन का विरोध किया. बाबा साहब की बात करने वालों ने उन्हें भारत रत्न से वंचित रखा.

भाजपा के व्यवहार में सामाजिक न्याय है

भाजपा सामाजिक न्याय की बात नहीं करती, बल्कि भाजपा के व्यवहार में सामाजिक न्याय है. आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बाद मोदी सरकार में कानून मंत्री एक दलित अर्जुन मेघवाल हैं. भाजपा ने ओडिशा,छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए,कई बीजेपी शासित प्रदेशों में उपमुख्यमंत्री दलित, पिछड़े समाज से बनाए. भाजपा समर्थित सरकार में ही बाबा साहब को भारत रत्न मिला. आज मोदी सरकार ने उनसे जुड़े पांच स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है. आज सर्वेक्षण रिपोर्ट ये बताते हैं कि कैसे सभी क्षेत्रों में आदिवासी,दलित,पिछड़े समाज की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है. इसे भी पढ़ें -संजीवनी">https://lagatar.in/sanjeevani-buildcon-case-three-directors-sentenced-to-three-years/">संजीवनी

बिल्डकॉन मामला: तीन निदेशकों को तीन साल की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही