Search

 
 
 

राहुल गांधी ने चेताया, देश में ऐसा आर्थिक तूफान आ रहा है,  जिसमें कुछ टिकेगा नहीं, मोदी पर बरसे

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अंबानी हिंदुस्तान के हजारों करोड़ रुपए का तेल विदेश में बेच रहा है, लेकिन नरेंद्र मोदी उसे रोक नहीं रहे.  एक दिन अडानी-अंबानी भाग जायेंगे, अपने महलों में छिप जाएंगे और नुकसान सिर्फ गरीब जनता का होगा.
 

Raibareli :  देश में एक ऐसा आर्थिक तूफान आ रहा है, जिसमें कुछ टिकेगा नहीं. आप लोग तैयार रहें.  पीएम मोदी ने जिस तरह से देश की अर्थव्यवस्था को अमीरों के हित में बदला है, वह इस आर्थिक तूफान के सामने टिक नहीं पायेगा. 

 

 

इसकी चपेट में छोटे व्यापारी, मजदूर, किसान और देश के युवा होंगे. देश के उद्योगपतियों का तो कुछ नहीं बिगड़ेगा, आम लोगों को नुकसान झेलना पड़ेगा.


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज मंगलवार को रायबरेली में यह बात कही.  वे यहां ठकुराइन खेड़ा में सांसद निधि से निर्मित एक  बारात घर का लोकार्पण  क सभा में बोल रहे थे.

 

 

राहुल गांधी ने  कहा, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने वाले हैं.  जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं, तो सारी चीजें महंगी हो जाती हैं, क्योंकि इसी से माल आपके घरों तक पहुंचता है.

 

मैं नरेंद्र मोदी से रोज कह रहा हूं कि लोगों की मदद कीजिए, किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों की रक्षा कीजिए, लेकिन वे लोगों की मदद नहीं करना चाहते हैं. 

 

इस क्रम में राहुल गांधी ने कहा कि हमें देश के युवा, बेरोजगार, नौजवान को बचाना है, लेकिन प्रधानमंत्री दूसरे काम में बिजी हैं. 

 

राहुल गांधी ने अपने भाषण में लोगों को आने वाले आर्थिक संकट से आगाह किया. कहा कि मैं एक माह से चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा हूं कि आर्थिक तूफ़ान आने वाला है. इसके बाद महंगाई आसमान छुएगी.

 

उन्हें लगता है कि राहुल गांधी को कोई समझ नहीं है. हम आज भी कह रहे हैं कि देश के किसानों, मजदूरों और युवाओं की रक्षा कीजिए, लेकिन सरकार का आम जनता से कोई लेनादेना  नहीं है.

 

प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि  एक तरफ वे  लोगों को विदेश यात्रा पर न जाने की सलाह देते हैं, जबकि वे हर दूसरे महीने विदेश यात्रा पर चले जाते हैं.

 

आरोप लगाया कि  देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने के बजाय  वे दुनिया भर के दौरे कर रहे हैं. 

 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अंबानी हिंदुस्तान के हजारों करोड़ रुपए का तेल विदेश में बेच रहा है, लेकिन नरेंद्र मोदी उसे रोक नहीं रहे.  एक दिन अडानी-अंबानी भाग जायेंगे, अपने महलों में छिप जाएंगे और नुकसान सिर्फ गरीब जनता का होगा.

 

राहुल गांधी ने   कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल में सिर्फ नफरत फैलाने की राजनीति की है. आपका ध्यान भटकाकर उन्होंने किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों का पैसा छीना और अडानी-अंबानी को पकड़ा दिया.

 

कहा कि  भारत सरकार मनरेगा योजना चलाती थी, जिससे लाखों-करोड़ों लोगों को रोजगार मिलता था. मोदी सरकार ने इस योजना को बदलकर मजदूरों का पैसा बंद कर दिया.

 

नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की और छोटे व्यापारियों का कैश फ्लो रोक दिया. एक तरफ वे सभी बर्बाद हो गये.  दूसरी तरफ अडानी-अंबानी का कर्ज माफ कर दिया. 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही