Search

राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे... प्रोटेम स्पीकर को लिखा गया पत्र...

 NewDelhi : राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे.  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर आज मंगलवार को इंडिया गठबंधन की बैठक हुई. इस बैठक में राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर मंथन किया गया.  खबर है कि  उन्हें नेता विपक्ष बनाने के लिए प्रोटेम स्पीकर को पत्र लिखा गया है.

मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया 

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को पत्र लिखकर सूचित किया है कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे.   मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया ब्लॉक नेताओं की एक बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//