Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी 4 को आएंगे धनबाद, शनिवार को पूर्वी टुंडी के हलकट्टा में रात्रि विश्राम

Advertisement
Advertisement

तैयारियों में जुटे जिले के कांग्रेसी व प्रशासनिक अधिकारी

Dhanbad : कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता रहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 4 फरवरी को धनबाद पहुंचेगी. यह जानकारी धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह व न्याय यात्रा के मीडिया प्रभारी प्रो डीके सिंह ने दी ने शुक्रवार को दी. उन्होंने बताया कि न्याय यात्रा शनिवार की शाम करीब 6 बजे कर्मदाहा पुल से धनबाद जिले की सीमा में प्रवेश करेगी. पुल के पास राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया जाएगा. राहुल गांधी समेत उनका पूरा काफिला शनिवार की रात पूर्वी टुंडी के हलकट्टा में विश्राम करेगा. अगले दिन रविवार की सुबह 8 बजे हलकट्टा से भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ और गोविदपुर, सरायढेला, रणधीर वर्मा चौक, डीआरएम मोड़, पूजा टॉकिज होते हुए श्रमिक चौक पहुंचेंगी. श्रमिक चौक से राहुल गांधी पदयात्रा करते हुए 9.30 बजे बैंक मोड़ स्थित बिरसा मुंडा चौक पहुंचेंगे, जहां आम लोगों के मन की बात सुनेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे. इसके बाद यात्रा मटकुरिया,केंदुआ, पुटकी लालबंगला, महुदा होते हुए बोकारो सीमा में प्रवेश कर जाएगी.

डीसी ने तैयारी को लेकर अधिकारियों संग की बैठक

राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान प्रशासनिक तैयारी को लेकर डीसी वरुण रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में आधिकारियों के साथ बैठक की. अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए. डीसी ने यात्रा के धनबाद जिले में प्रवेश, स्वागत व रात्रि विश्राम स्थल की सुरक्षा, लाइटिंग, साफ-सफाई, सुरक्षा बलों की तैनाती, कारकेड, एंबुलेंस सहित हर बिंदु पर समीक्षा की. यात्रा के दौरान राहुल गांधी बस से कहां-कहां उतरकर लोगों से मिलेंगे, कहां-कहां बस के ऊपर रहेंगे और कहां-कहां पैदल यात्रा करेंगे इसके बारे में विस्तार से चर्चा की. गांधी से मिलने वाले लोगों की बारीकी से जांच करने और बिना वैध पहचान पत्र के किसी को पास जाने की इजाजत नहीं देने का निर्देश दिया. विश्राम स्थल पर दंडाधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया. बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर कमलाकांत गुप्ता, एसडीओ उदय रजक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह,  कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-people-of-jharkhand-saved-democracy-rahul-gandhi/">पाकुड़

: झारखंड की जनता ने लोकतंत्र को बचा लिया- राहुल गांधी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही