Search

 
 
 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर गोड्डा आएंगे राहुल गांधी

 
Godda : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में गोड्डा आएंगे. यह जानकारी पोड़ैयाहट के पार्टी विधायक प्रदीप यादव ने सोमवार को पत्रकारों को दी. बताया कि राहुल गांधी का गोड्डा आने का कार्यक्रम तय हुआ है, लेकिन विस्तृत कार्यक्रम और समय अभी तय नहीं हुआ है. इसकी सूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी. विधायक ने कहा कि गोड्डा कांग्रेस का कर्म क्षेत्र रहा है. इस लोकसभा सीट से पार्टी को बहुत सारी उम्मीदें हैं. जिले में राहुल गांधी की यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. न भूतों, भविष्यति की तर्ज पर उनका कार्यक्रम होगा. जिले के सभी कांग्रेसी एकजुट हैं और अन्य विपक्षी दल भी साथ हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में सीट शेयरिंग पर इंडिया गठबंधन में कोई विवाद नहीं है. प्रदीप यादव ने इससे पहले 80 करोड़ की लागत से गोड्डा से दाड़े तक बननेवाली सड़क का शिलान्यास किया.  करीब 18 किमी लंबी इस सड़क के बन जाने से सुदूरवर्ती दांडे क्षेत्र का सीधा संपर्क जिला मुख्यालय से हो जाएगा. इस अवसर पर देवेंद्र पंडित, विजय यादव, कुंदन ठाकुर, दिनेश यादव सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/pm-spoke-to-the-people-of-pahadia-tribe-of-godda-took-information-about-the-benefits-of-the-schemes////">

गोड्डा की पहाड़िया जनजाति के लोगों से पीएम ने की बात, योजनाओं के लाभ की ली जानकारी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही