Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी 31 मई को अमेरिका जायेंगे, 4 जून को न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर की रैली में शामिल होंगे

New Delhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी 31 मई को अमेरिकी दौरे पर रवाना होंगे. उनका यह दौरा 10 दिनों के लिए हैं. सूत्रों के अनुसार 4 जून को राहुल न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर में 5,000 एनआईआई लोगों के साथ रैली में शिरकत करेंगे. जान लें कि जून के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अमेरिका जायेंगे. वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जून को अमेरिका जाने वाले हैं. इस दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बिडेन उनके स्वागत में डिनर भी होस्ट करेंगे.                                                                                                                                   ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राहुल गांधी वाशिंगटन और कैलीफोर्निया भी जायेंगे

खबरों के अनुसार राहुल गांधी न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर की रैली में शामिल होने के अलावा वाशिंगटन और कैलीफोर्निया भी जाने वाले हैं. राहुल गांधी वहां पैनल डिस्कसन के अलावा स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में स्पीच देंगे. हाल ही में ब्रिटेन दौरे पर गये राहुल गांधी ने लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की थी. भारतीय लोकतंत्र को लेकर कहा था कि यह खतरे में है. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी पर हल्ला बोला था. राहुल गांधी ने मार्च 2023 में लंदन की कैंम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भाषण दिया था. इस क्रम में राहुल ने थिंक टैंक लंदन में एक विशेष सत्र में कहा था कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही