Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्याय यात्रा के बीच इंग्लैंड जायेंगे राहुल गांधी, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे

Advertisement
Advertisement
 New Delhi :  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कुछ दिनों का विराम लेकर इस महीने के आखिर में ब्रिटेन के प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे. फिर पार्टी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बैठकों में भी हिस्सा लेंगे. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को यह जानकारी दी. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

        नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

22 और 23 फरवरी को यात्रा में विराम होगा

रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 39वां दिन आज दोपहर दो बजे कानपुर में समाप्त होगा. 22 और 23 फ़रवरी को यात्रा में विराम होगा. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24 फ़रवरी की सुबह मुरादाबाद से फfर शुरू होगी. उसके बाद संभल, अलीगढ़, हाथरस, और आगरा ज़िलों से गुजरते हुए यात्रा राजस्थान के धौलपुर में रुकेगी.

राहुल गांधी 27 और 28 फरवरी को इंग्लैंड में रहेंगे 

रमेश ने कहा, 26 फ़रवरी से एक मार्च तक विराम होगा ताकि राहुल गांधी 27 और 28 फरवरी को इंग्लैंड के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (जहां से वह पढ़े हैं) में दो विशेष व्याख्यान देने के अपने एक साल पहले के वादे को पूरा कर सकें और उन्हें दिल्ली में होने वाली अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होने का मौका मिल सके. उनके मुताबिक, दो मार्च को दोपहर 2 बजे धौलपुर से एक बार फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी.

पांच मार्च को  राहुल गांधी उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे

इसके बाद यह मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर, और उज्जैन-सहित मध्यप्रदेश के अन्य ज़िलों से गुजरेगी. रमेश ने कहा, पांच मार्च को दोपहर 2 बजे राहुल गांधी उज्जैन के पवित्र श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे. उन्होंने पिछली बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 29 नवंबर 2022 को यहां दर्शन किये थे. भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से आरंभ हुई थी. अगले महीने मुंबई में इसका समापन होना है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही