Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी कांग्रेसी नेताओं के साथ ट्रेन से उदयपुर जायेंगे, आम आदमी की छवि पेश करने की कवायद, चिंतन शिविर 13 से

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए अन्य नेताओं के साथ ट्रेन से राजस्थान के उदयपुर जायेंगे. बता दें कि चिंतन शिविर का आयोजन 13 से 15 मई तक उदयपुर में हो रहा है. यह जानकारी सोमवार को दी गयी. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने इसके लिए एक ट्रेन के दो डिब्बे बुक किये हैं, क्योंकि राहुल गांधी के साथ पार्टी के कई नेता 13 मई से 15 मई तक चिंतन शिविर सत्र में शामिल होने के लिए उदयपुर की यात्रा करेंगे. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/cyclone-asani-moving-towards-odisha-rain-with-strong-winds-in-andhra-odisha-government-on-alert/">ओडिशा

की ओर बढ़ रहा Cyclone Asani, आंध्र में तेज हवाओं के साथ बारिश, ओडिशा सरकार अलर्ट पर

50 से अधिक नेता ट्रेन से उदयपुर जायेंगे

सूत्रों ने कहा कि गांधी ने सोमवार शाम यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में ट्रेन से उदयपुर जाने की अपनी योजना की घोषणा की. कहा कि गांधी ने यह पार्टी नेताओं पर छोड़ दिया कि वे चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए वहां कैसे जायेंगे. कहा गया है कि जयराम रमेश और विवेक बंसल जैसे वरिष्ठ नेताओं सहित 50 से अधिक नेता ट्रेन से उदयपुर जायेंगे. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/jharkhand-news-morning-news-diary-10-may-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।10 मई।JMM-BJP में जुबानी जंग।निलंबन मुक्त हुए अनुराग गुप्ता।माइनिंग अफसरों की काली कमाई।अब देश में ई-जनगणना।श्रीलंका में हालात बेकाबू।समेत कई खबरें और वीडियो।

शिविर में पार्टी के 422 नेता हिस्सा लेंगे

जान लें कि ट्रेन से यात्रा करने की यह योजना राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा ट्रेन से कानपुर की यात्रा करने के कुछ समय बाद आयी है. सूत्रों ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य लोगों के सामने कांग्रेस नेताओं की आम आदमी की छवि पेश करना है. कांग्रेस राजनीतिक, आर्थिक और संगठनात्मक मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करने को लेकर अपनी भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए उदयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित कर रही है. शिविर में पार्टी के कुल 422 नेता हिस्सा लेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही