Search

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज राहुल गांधी महाराष्ट्र और झारखंड में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

NewDelhi/ Ranchi : झारखंड में 13 नवंबर को एक फेज का चुनाव हो चुका है. दूसरे फेज में 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोट डाले जायेंगे. महाराष्ट्र में भी 20 को ही मतदान होगा. आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. खबर है कि राहुल गांधी आज महाराष्ट्र और झारखंड में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. कांग्रेस नेता मुंबई में सुबह 10.30 बजे और झारखंड की राजधानी रांची में दिन के 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

हिमंता बिस्वा सरमा तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार  आज शाम थम जायेगा. रिजल्ट 23 नवंबर को घोषित होगा. खबर है कि असम के मुख्यमंत्री व भाजपा नेता हिमंता बिस्वा सरमा आज तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे. सभाएं मांडू, टुंडी और चंदनकियारी में होनी है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान महेशपुर और बोकारो में रोड शो करनेवाले हैं. वे बरहेट और धनबाद में भी जनसभा करेंगे. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी आज झारखंड जामताड़ा में रोड शो करेंगे. उनकी सभा झरिया और धनबाद, बेरमो में होने की सूचना है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp